
इंदौर। सोशल मीडिया (Social media.) पर ‘विधायक जी संग युवा नेता के किस्से’ सुनाकर विवादों में आए जतिन शुक्ला (Jatin Shukla.) ने अब माफी मांगते हुए एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने शब्दों से इंदौर सांसद शंकर लालवानी (Indore MP Shankar Lalwani) की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए खेद व्यक्त किया है।
जतिन ने वीडियो में कहा, “कुछ दिन पहले मैंने इंदौर की घटना पर एक वीडियो बनाया था, जिसमें बिना सही जानकारी के मैंने माननीय सांसद जी के बारे में कुछ अपशब्द कह दिए थे। मेरा उद्देश्य सांसद की छवि खराब करना या उनका अपमान करना नहीं था। अगर मेरे शब्दों से सांसद जी की भावना आहत हुई, तो मैं उनसे और आप सभी से माफी मांगता हूं।”
वायरल वीडियो में जतिन ने सांसद के बारे में गलत और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ इंदौर में केस दर्ज किया गया था। मामले की शिकायत सांसद के प्रतिनिधि द्वारा क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई गई थी।
उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने जब इंदौर के सांसद से दूषित पानी से हुई 32 मौतों पर सवाल किया, तो भाजपा सांसद ने जवाब में जतिन शुक्ला पर FIR करवा दी।
यह @narendramodi का नया भारत है:
👉🏻 जहां सरकार की लापरवाही से 32 मौतें हो जाती हैं, लेकिन जवाबदेही और… pic.twitter.com/OT6264DG0m
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) February 3, 2026
क्या था मामला?
शिकायत में आरोप था कि जतिन ने सांसद के बारे में झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाते हुए अशोभनीय बातें कही थीं। पुलिस ने जतिन शुक्ला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 200, 223 और 352 के तहत मामला दर्ज किया था।
आखिर सच इतना कड़वा क्यों होता है कि सांसद उसे सुनकर तिलमिला जाएं, और अपने प्रतिनिधि से सच कहने वाले इन्फ्लूएंसर पर प्रकरण ही दर्ज करवा दे!
भागीरथपुरा में निरीह नागरिकों की मौत पर संवेदना का समय और शब्द नहीं निकाल सके इंदौर सांसद ने अपने प्रतिनिधि के सहारे उत्तर प्रदेश के एक… pic.twitter.com/JtoQmZIbrB
— Kunal Choudhary (@KunalChoudhary_) February 3, 2026
पानी से मौत पर की थी टिप्पणी
जतिन ने एक वीडियो में इंदौर में प्रदूषित पानी के कारण हुई मौतों पर सांसद शंकर लालवानी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने सांसद से होने वाली काल्पनिक बातचीत का भी जिक्र किया था, जिसे सांसद के प्रतिनिधि ने पूरी तरह से गलत और झूठा बताया।
अब जतिन शुक्ला ने इस मामले में माफी मांगते हुए अपनी गलती को स्वीकार किया है, जिससे उनकी ओर से माफी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved