img-fluid

गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या: सुसाइड नोट में कोरियन और के-पॉप का जिक्र

February 05, 2026

गाजियाबाद! हाल ही में गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक दुखद मामला सामने आया है, जिसमें तीन बहनों ने आत्महत्या (Ghaziabad) कर ली। उनकी डायरी और सुसाइड नोट (Diary and suicide note) में उन्होंने अपने परिवार और अपनी पसंदीदा कोरियन कल्चर के प्रति गहरी भावनाएँ व्यक्त की हैं।

कोरियन तो हमारी जान थी पर कोरियन के अलावा कुछ ओर भी ऐसा था जिसे हम अपनी जान से भी ज्यादा चहाते थे। तुम लोगो के लिये ऑप्शन लिखे हुए हैं। तो यह हमारी पसंदीदा चीजें थीं, जिसे हम दिल से भी ज्यादा पसन्द करते थे। और कोरियन और के-पोप तो सबसे पहले।

सच तो यह था कि हम तीनों देवु को अपना बनाना चाहते थे पर तुम लोगो ने मौका ही नहीं दिया। हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए जिएं। मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी। और शादी के नाम से तो हमारे दिल मे टेन्शन होती थी। हम प्यार करते थे कोरियन से।
कैसे काम करता है यह गेम?

सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया, शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों बहनें जो गेम खेल रही थीं वह ‘टास्क बेस्ड’ था। पता चला है कि गेम में उन्हें एक के बाद एक टास्क करने होते थे।



  • टास्क के जरिये कब्जे में लेता है कोरियन लव गेम
    क्या है कोरियन लव गेम: यह कोई साधारण मनोरंजन वाला गेम नहीं है, बल्कि एक ऑनलाइन टॉस्क आधारित इंटरएक्टिव गेम है। इसमें खिलाड़ी एक काल्पनिक कैरेक्टर (के-पॉप स्टार या के-ड्रामा) जैसे दिखने वाले पात्र के साथ डिजिटल रिश्ता बनाता है। यह गेम बच्चों के अकेलेपन और कोरियन कल्चर के प्रति उनके जुनून का फायदा उठाता है। खिलाड़ी को लगता है कि स्क्रीन के उस तरफ वाला पात्र उससे सच में प्यार करता है।

    कब शुरू हुआ: ऐसे गेम्स का चलन वर्ष 2016-2017 के दौरान दक्षिण कोरिया और जापान में शुरू हुआ था। हालांकि, इसका विवादास्पद और खतरनाक चैलेंज वाला वर्जन 2024-25 के दौरान अधिक सक्रिय। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इन गेम्स में कुछ ऐसे डार्क हिस्से जोड़े गए हैं, जो ‘ब्लू व्हेल’ की तरह काम करते हैं।
    कैसे खेलते हैं : इसमें खिलाड़ी अपना एक सुंदर अवतार चुनता है और एक कोरियन वर्चुअल पार्टनर के साथ बातचीत शुरू करता है। गेम में फर्जी चैट और वॉयस कॉल आती हैं, जिससे बच्चे को लगता है कि कोई उससे बात कर रहा है। इसके बाद यहीं से खतरा शुरू होता है।

     

    Share:

  • कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के CM हिमंता बिस्वा के हिंदू होने पर ही उठाए सवाल

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा के बयानों के कारण सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. असदुद्दीन ओवैसी से लेकर कांग्रेस सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भी सीएम सरमा पर हमला बोला है. गोगोई ने सीएम हिमंत विश्व सरमा के हिंदू होने पर ही सवाल खड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved