
इंदौर। इंदौर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। लेडी माफिया सीमा नाथ गैंग से जुड़े एक और पेडलर तक पुलिस पहुंच गई है। आरोपी शुभम यादव उर्फ शुभम नेपाली को सागर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया गया है। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लेडी माफिया सीमा नाथ गैंग से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम यादव उर्फ शुभम नेपाली को सागर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया गया है।जिसमें पिछले साल पुलिस ने सीमा नाथ को गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से करीब 516 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई थी। इसके अलावा 48 लाख 50 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए थे। पूछताछ और जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी। शुभम नेपाली पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में लिस्टेड बदमाश है। अब तक इस गैंग से जुड़े चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved