img-fluid

बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा

February 14, 2026

इंदौर। बाणगंगा (Banganga) क्षेत्र में दो दिन पहले हुई हत्या का मामला उलझ गया है। घटना स्थल के आसपास कोई कैमरा (Camera) अब तक पुलिस (Police) को नहीं मिला है, लेकिन तीन स्थानों पर मृतक पैदल जाते कैद हुआ है। हालांकि वह अकेला ही दिखा। जिस तरह से उसकी हत्या की गई उससे पुलिस को मामला रंजिश का लग रहा है। इस आधार पर जांच की जा रही है।



  • दो दिन पहले बाणगंगा पुलिस ने रेलवे पटरी के पास से एक युवक की लाश बरामद की थी। उसकी पहचान खोजाराम पिता लखन नरेला (40) निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जांच में उसका भाई और जीजा संदेह के घेरे में थे, लेकिन बाद में पुलिस ने जब फुटेज खंगाले तो पुलिस को शराब दुकान, रेडीमेड काम्प्लेक्स और एक अन्य स्थान पर खोजाराम के फुटेज मिले, लेकिन तीनों स्थानों पर शराब का पाव जेब में रखकर पैदल अकेले जाते हुए दिखाई दिया। जब पुलिस ने घटना स्थल के पास फुटेज खंगाले तो वहां कोई कैमरे नहीं मिले। डीसीपी राजेश व्यास का कहना है कि मोबाइल और पैसे मिल गए हैं, इसलिए लूट का एंगल नहीं लगता है। हालांकि जिस तरह से चाकू के आठ वार किए गए और गला रेता गया उससे मामला रंजिश का लग रहा है। इसके चलते उसके परिचितों की जानकारी जुटाई जा रही है।

     

    Share:

  • हार्दिक पांड्या संग वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेशन: महीका ने पहुंचकर दिया स्पेशल सरप्राइज

    Sat Feb 14 , 2026
    नई दिल्ली।वैलेंटाइन्स डे के मौके पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपने गर्लफ्रेंड महीका शर्मा (Mahika Sharma) ने खास सरप्राइज दिया। महीका ने दिल्ली (Delhi) पहुंचकर हार्दिक को बड़े गुलाब के गुलदस्ते (rose bouquet) का तोहफा दिया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम स्टोरी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved