
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026(T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया(Team India) की भिड़ंत रविवार को साउथ अफ्रीका(face South Africa) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम(Narendra Modi Cricket Stadium in Ahmedabad) में होगी। इस मैच से पहले जानना जरूरी है कि भारत और साउथ अफ्रीका(India and South Africa) के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज(five batsmen) कौन-कौन हैं।
1. डेविड मिलर
साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ 28 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 563 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक दर्ज हैं। मिलर की आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए हमेशा गेम-चेंजर साबित होती रही है।
2. क्विंटन डि कॉक
क्विंटन डि कॉक टीम इंडिया के खिलाफ 15 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 507 रन बना चुके हैं। डेविड मिलर और क्विंटन डि कॉक ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 में 500 से अधिक रन बनाए हैं।
3. तिलक वर्मा
भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाए हैं। 10 मैचों में 163 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 496 रन बनाए हैं और दो शतक भी ठोके हैं। उनका आक्रामक अंदाज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है।
4. रोहित शर्मा
टी20 फॉर्मेट से रिटायर हो चुके रोहित शर्मा ने भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबलों में 18 मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए। उनके नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शतक और दो अर्धशतक भी दर्ज हैं।
5. सूर्यकुमार यादव
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 15 मैचों में 156 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए। उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले हैं। सूर्यकुमार का आक्रामक खेल हमेशा प्रोटियाज के बॉलिंग अटैक के सामने चुनौतीपूर्ण साबित होता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला रोमांचक होने वाला है। इन पांच बल्लेबाजों की रनों की रफ्तार को देखकर कहा जा सकता है कि मैच में धमाकेदार पारियां देखने को मिलेंगी। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों ही अपने स्टार बल्लेबाजों के दम पर जीत के लिए उतरेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved