img-fluid

MP: युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया चक्काजाम

February 23, 2026

भिंड। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) के दबोह नगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान मुकेश कुरचानिया (Mukesh Kurchania) के रूप में हुई, जिसकी लहार में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में देर रात दो लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। दबोह पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दबोह निवासी मुकेश कुरचानिया वार्ड क्र.15 में सब्जी मंडी गेट के सामने बाजार के बीच बाइक पर जाते समय अज्ञात लोगों ने पीठ में गोली मार दी थी।

कुछ दूर आगे जाकर मुकेश शराब ठेके के सामने जमीन पर गिर पड़ा। उसके पैरों के पास एक अवैध कट्टा भी पड़ा मिला था। मुकेश को तत्काल इलाज के लिए लहार सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने के सामने मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। यह जाम लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के आश्वासन के बाद काफी देर बाद खोला गया।


  • दबोह थाना पुलिस ने आरोपी अमित यादव पुत्र राजेश यादव निवासी धनपीपरी, थाना पंडोखर, और भगवान सिंह जाटव निवासी दबोह के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक मुकेश कुरचानिया उर्फ गिर्रोड़े का आपराधिक रिकॉर्ड था। बताया जा रहा है कि उसका कई लोगों से विवाद चल रहा था और उसके खिलाफ दबोह थाने में पहले से कई मामले दर्ज थे। कई लोगों से विवाद के चलते वह हमेशा अपने साथ हथियार भी रखता था। इस मामले में लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

    Share:

  • तालिबान से जंग नहीं लड़ना चाहता पाकिस्तान, हमले से बचने के लिए 10 अरब में डील की तैयारी

    Mon Feb 23 , 2026
    नई दिल्ली: तालिबान (Taliban) से तनाव के बीच पाकिस्तान (Pakistan) के संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फजल (Minister Tariq Fazal) ने सीनेट में बड़ा खुलासा किया है. मंत्री फजल का कहना है कि हम अफगानिस्तान (Afghanistan) की सरकार से तहरीक ए तालिबान को लेकर समझौता करना चाहते हैं. तालिबान की सरकार को इसके लिए हम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved