img-fluid

MP: तुअर की फसल की आड़ में गांजे की खेती, 1 करोड़ का माल पकड़ाया

November 06, 2026

धार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले में पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मनावर थाना पुलिस और उमरबन चौकी टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम चिकली के दुर्गम जंगलों में दबिश दी। यहां तुअर की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से 1 करोड़ 10 लाख 60 हजार रुपये कीमत की गांजे की फसल जब्त की है।

तुअर की फसल के बीच छिपा रखी थी खेती
धार एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी उमरबन के ग्राम चिकली में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है।


  • सूचना की गंभीरता को देखते हुए मनावर टीआई राजेश यादव और चौकी प्रभारी प्रकाश अलावा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने ऐसे दुर्गम पहाड़ी और जंगली इलाके में छापा मारा, जहां मोबाइल नेटवर्क तक काम नहीं करता है। आरोपियों ने बेहद शातिराना तरीके से तुअर की फसल के बीच में गांजे के पौधे रोप रखे थे ताकि किसी की नजर न पड़े। पुलिस कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग खेतों से बड़े पैमाने पर गांजा बरामद किया गया।

    शोभाराम वास्केल के खेत से 630 हरे पौधे जब्त किए गए। वहीं मुकेश गिनावा का खेत: यहाँ से 45 हरे पौधे जब्त किए गए। कार्रवाई में कुल 675 हरे गांजे के पौधे उखाड़े गए, जिनका कुल वजन 5 क्विंटल 53 किलोग्राम है। अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। पिछले एक महीने में मनावर पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ की गई यह 11वीं बड़ी कार्रवाई है।

    पुलिस को देख भागे आरोपी, तलाश जारी
    जैसे ही पुलिस टीम ने खेतों में दबिश दी, आरोपियों को इसकी भनक लग गई। पुलिस के पहुँचने से पहले ही दोनों आरोपी शोभाराम वास्केल और मुकेश गिनावा घने जंगलों और पहाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जंगलों में उनकी तलाश के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    सराहनीय भूमिका
    नशे के इस बड़े नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने में निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक प्रकाश अलावा, प्रधान आरक्षक आमिर अंसारी और पूरी उमरबन चौकी पुलिस टीम की भूमिका बेहद सराहनीय रही। धार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    Share:

  • MP विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी, 7 दिसंबर से शुरू होगा 5 दिवसीय सत्र

    Fri Nov 6 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Legislative Assembly) के आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर अधिसूचना (Notification) जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस बार का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved