img-fluid

बुध आज से कुंभ राशि में चलेंगे वक्री की चाल, जानें कौन सी राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

February 26, 2026

नई दिल्ली। ज्योतिष (Astrology) के अनुसार बुध ग्रह (Mercury Planet) बुद्धि, तर्क और संवाद का कारक माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार 26 फरवरी 2026 से बुध कुंभ राशि (Aquarius) में वक्री चाल में रहेंगे और यह स्थिति 21 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। जब बुध वक्री होता है, तो इसका असर लोगों की सोच, निर्णय क्षमता और बातचीत पर साफ दिखाई देता है। इस दौरान कई बार पुराने काम फिर से सामने आते हैं, अधूरे कार्य पूरे करने पड़ते हैं और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इसलिए इस समय जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर माना जाता है।

कौन सी राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि: आमदनी में वृद्धि हो सकती है और पहले से अटका पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात सुखद अनुभव देगी। निवेश करने से पहले सोच-समझना जरूरी है।

वृषभ राशि: करियर में मेहनत रंग लाएगी और अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। हालांकि जल्दबाजी में काम करने से बचें।

मिथुन राशि: रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। कागजी काम करते समय सावधानी जरूरी है।


  • सिंह राशि: पार्टनरशिप में लाभ और जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, लेकिन अहंकार से बचें।

    तुला राशि: लव लाइफ और क्रिएटिव फील्ड के लिए समय अनुकूल है। अचानक धन लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं।

    वृश्चिक राशि: घर-परिवार की समस्याओं का समाधान और प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है।

    कौन सी राशियों को रहना होगा सतर्क

    कर्क राशि: काम में छोटी लापरवाही भी नुकसान दे सकती है। बड़े फैसले लेने से पहले सलाह लें। थकान और नींद की कमी से परेशान हो सकते हैं।

    कन्या राशि: जॉब बदलाव या ट्रांसफर के संकेत हैं। विदेश से जुड़े कामों में देरी हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।

    धनु राशि: यात्रा में रुकावट और भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। बोलते समय संयम रखें।

    मकर राशि: आपकी बातों को गलत समझा जा सकता है। गले या आवाज से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

    कुंभ राशि: बुध आपकी राशि में वक्री हैं, इसलिए मन में उलझन बढ़ सकती है। फैसले लेने में दुविधा रहेगी, इसलिए खुद को शांत रखें।

    मीन राशि: पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है। बिना सोचे निवेश करने से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और परिवार की सेहत पर ध्यान दें।

    Share:

  • न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाले हिस्से पर विवाद, CJI की डांट सुनते ही NCERT ने मांगी माफी, किताब बिक्री पर रोक

    Thu Feb 26 , 2026
    नई दिल्ली. कक्षा 8 (Class 8) की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की नई पुस्तक में ‘न्यायपालिका (judiciary) में भ्रष्टाचार’ (corruption) से जुड़े अंशों को लेकर विवाद गहरा गया है। इस बीच शिक्षा मंत्रालय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विवादित पुस्तक के प्रसार पर फिलहाल रोक लगाई जाए। यह पुस्तक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved