img-fluid

हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी का मामला: यूट्यूबर अन्वेश के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

February 27, 2026

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में धार्मिक भावनाओं (Religious Feelings) से जुड़े विवादित बयान के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पंजागुट्टा थाना पुलिस ने यूट्यूबर अन्वेश (Anvesh) के खिलाफ लुकआउट नोटिस (lookout notice) जारी किया है। यह कार्रवाई हिंदू देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े मामले में की गई है।

पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 में अभिनेत्री और भाजपा नेता कराटे कल्याणी की शिकायत पर अन्वेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने हिंदू समाज, धार्मिक मान्यताओं, पूजनीय देवी-देवताओं, संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणियां कीं, जिससे सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका बनी।



  • जांच अधिकारियों का कहना है कि यह विवाद एक वीडियो के बाद शुरू हुआ। वीडियो में अन्वेश ने अभिनेत्रियों के पहनावे को लेकर तेलुगु अभिनेता शिवाजी की आलोचना की थी। इसी दौरान उन्होंने पौराणिक पात्रों सीता और द्रौपदी को लेकर भी टिप्पणी की, जिस पर विभिन्न संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। फिलहाल अन्वेश के देश से बाहर होने की जानकारी मिली है, जिसके चलते उनकी लोकेशन ट्रैक करने और भारत लौटने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • MP : 109 साल पहले दादा ने अंग्रेजों को दिया 35 हजार का वार लोन, अब ब्रिटेन से करोड़ों वसूलने की तैयारी में पोता

    Fri Feb 27 , 2026
    सीहोर. मध्य प्रदेश (MP) के सीहोर (Sehore) जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां के एक कारोबारी परिवार (business family) के तीसरी पीढ़ी (third generation) के सदस्य ने दावा किया है कि प्रथम विश्व युद्ध (war) के दौरान उनके दादा ने ब्रिटिश सरकार को 35 हजार रुपये का ‘वॉर लोन’ दिया था, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved