img-fluid

इन्दौर: तीसरी मंजिल का टावर तोड़ते समय छत गिरी, मजदूर की मौत

March 01, 2026

मलबे से निकालने के बाद शव नीचे पटक दिया, बड़ी भमोरी में घटना के बाद मच गई अफरा-तफरी

इन्दौर। बड़ी भमोरी क्षेत्र (Badi Bhamori area) में कल एक पुरानी बिल्डिंग (old building) के टावर (Tower) को तोड़ते समय हादसा हो गया, जिसके कारण वहां काम कर रहे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। उसके ऊपर छत गिर गई थी, वह दूसरी मंजिल पर जाकर गिरा और मलबे में दब गया था। घटना के कारण अपरा-तफरी मच गई थी।


  • मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। जब 45 वर्षीय मजदूर हरिओम पिता मोहन सिंह नगावत निवासी कुलकर्णी भट्टा तीसरी मंजिल पर अपने साथियों के साथ हैमर मशीन से टॉवर की दीवार तोड़ रहा था, तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा उस पर गिर गया और वह सीधे दूसरी मंजिल पर जाकर गिरा और मलबे में दब गया था, वहां काम कर रहे ठेकेदार महेश हनुमंत व उसके साथी मजदूर दौडक़र नीचे पहुंचे एवं दबे मजदूर को बाहर निकाल कर उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई धर्मेन्द्र ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शव को निकालने के बाद नीचे पटक दिया था। बताया जा रहा है कि हरिओम पिछले आठ माह से महेश के यहां काम कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि जिस जगह से काम कराया जा रहा था वहां को भी सपोर्ट सिस्टम नहीं था और यही कारण रहा की मजदूर सीधे ऊपर से नीचे आ गिरा।

    युवक की मौत में कारखाना मालिक पर केस
    भंवरकुआं पुलिस ने काम के दौरान कारखाने में हुई युवक की मौत के मामले में जांच के बाद कारखाना मालिक पर केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को नेमावर रोड पर संचालित हो रहे कारखाने नरेश मैकेनिकल वक्र्स में लखन पिता बंशीलाल अहिरवार की लेजर कटिंग मशीन में फंसने से मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी कारखाना मालिक ने कर्मचारी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे जिसके चलते उक्त घटना हो गई। पुलिस ने मालिक नरेन्द्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। ज्ञात रहे कि इस तरह की लापरवाही घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

    Share:

  • इन्दौर: महिला मित्र ने भाई और उसके साथी की मदद से चुराए थे लाखों

    Sun Mar 1 , 2026
    युवती और दो अन्य हिरासत में पूछताछ जारी, होटल में रूके प्रापर्टी व्यापारी से हुई थी वारदात इन्दौर। होटल (hotel) में महिला मित्र (Female friend) के साथ रूके एक प्रापर्टी व्यापारी (property dealer) की कार से लाखों रुपए चुराने के मामले का खुलासा हो गया है, उसकी महिला मित्र ने ही अपने भा्रई ( brother) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved