img-fluid

दुबई में फंसीं पीवी सिंधू का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- धमाके की आवाज आई, यहां हालात बेहद डरावने

March 01, 2026

दुबई। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने दुबई में फंसे होने के दौरान एक वीडियो जारी कर हालात की जानकारी दी है। सिंधू बंगलूरू से ब्रिटेन के बर्मिंघम जा रही थीं, जहां उन्हें प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेना था, लेकिन दुबई में फ्लाइट लैंड होते ही हालात अचानक बिगड़ गए और एयरस्पेस बंद कर दिया गया।

वीडियो में सिंधू कहती हैं, ‘हैलो सभी को, सबसे पहले मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं, जो लगातार हमारी चिंता कर रहे हैं। मैं बंगलूरू से बर्मिंघम ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप खेलने जा रही थी। दुबई में हमारी फ्लाइट उतरने के बाद हालात अचानक बदल गए और एयरस्पेस बंद कर दिया गया। पिछले कुछ घंटे बेहद तनावपूर्ण रहे। हमने ऊपर इंटरसेप्शन की आवाजें सुनीं और कुछ घंटों बाद हमारे ठहरने की जगह के बेहद करीब जोरदार धमाका हुआ।’

सिंधू ने बताया कि धमाका उनके कोच के बेहद करीब हुआ। उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस घटना ने पूरी टीम को झकझोर दिया, लेकिन सभी ने संयम बनाए रखा। सिंधू ने कहा, ‘मेरे कोच उस जगह से लगभग 100 मीटर दूर थे और उन्हें तुरंत वहां से हटना पड़ा। इतने करीब से ऐसी घटना का अनुभव आपको अंदर तक झकझोर देता है। आप कभी उम्मीद नहीं करते कि ऐसा आपके साथ या आपके करीबियों के साथ होगा, लेकिन कई बार हालात हमारे नियंत्रण में नहीं होते। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे साथ मजबूत और एकजुट टीम है। सभी ने शांत रहकर एक-दूसरे का साथ दिया और इस डरावनी स्थिति में हिम्मत दिखाई।’


  • वहीं, सिंधू के कोच इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘इस समय दुबई में उड़ानें रद्द हो रही हैं। हवाई अड्डे पर धमाका हुआ है, इसलिए हम यहीं फंसे हुए हैं। हमें होटल में ठहराया गया है। हम सुरक्षित हैं, लेकिन फिर भी थोड़ी चिंता है। हम ऑल इंग्लैंड के लिए जाना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि आज उड़ान मिल जाएगी, क्योंकि सिंधू का मैच बुधवार को है।’

    भारत के अधिकांश खिलाड़ी पहले ही बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली, मालविका बंसोड़ भी पहुंच चुकी हैं। हालांकि, उन्नति हुड्डा अब भी भारत में हैं, क्योंकि उनकी उड़ान अंतिम समय में रद्द हो गई। उन्नति ने कहा, ‘मुझे सुबह पता चला कि मेरी फ्लाइट रद्द हो गई है। दूसरी उड़ानों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। मैं बीएआई के संपर्क में हूं और बीडब्ल्यूएफ से बात की जा रही है कि शायद मेरा मैच देर से कराया जाए।’

    ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप मंगलवार से शुरू हो रही है। एयरस्पेस बंद होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। इससे खिलाड़ियों की आवाजाही और आगामी मुकाबलों पर भी असर पड़ सकता है। सिंधू का अगला लक्ष्य ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में मजबूत प्रदर्शन करना है, लेकिन मौजूदा हालात ने अनिश्चितता बढ़ा दी है। फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

    Share:

  • टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ एक बार जीता भारत, 12 साल पहले हुआ था ऐसा

    Sun Mar 1 , 2026
    कोलकाता। भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच आज शाम सात बजे से टी20 विश्वकप 2026 (World Cup) का नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा। सुपर-8 ग्रुप-1 के इस मैच में जो टीम हारेगी, वह विश्वकप से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल (Semi-Finals) में पहुंच जाएगी। इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका की टीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved