img-fluid

बहन ने अपने सगे भाई एवं भाई के दोस्त के साथ मिलकर चोरी की घटना का प्लान बनाकर दिया था चोरी को अंजाम

March 02, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में कार (Car) का कांच तोड़ कर चोरी की घटना समाने आई थी, जिसमे फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद इस मामले में पुलिस (Police) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। आरोपियों में भाई बहन और भाई का दोस्त शामिल है।


  • बता दे पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है,  जहा फरियादी विशाल ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी, की उनकी कार दर्शनी होटल राधिका पैलेस के पास पार्क करी थी जिसमें रात्रि में स्कूटी पर सवार 02 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा कार का कांच तोड़कर मेरी कार में रखे पैसे चोरी कर लिए गए है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना खजराना पुलिस ने चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।


  • विवेचना के दौरान लोगों के घरों पर लगे सेकडो सीसीटीवी कैमरों को देखकर अज्ञात आरोपी के मिले फुटेज के आधार पर उसे ज्ञात किया। जिसमें मुखबिरी की सूचना मिली कि उक्त आरोपी स्टार चौराहे के पास स्कीम नंबर 134 में गाड़ी के पास खड़े है। तत्पश्चात टीम गठित कर आरोपीयो को राउण्डअप करने के लिए रवाना करा जो पुलिस को देखकर वहां से भागने लगे और इसी दौरान पुलिस ने आरोपीयो को हिरासत में लिया। जिन्होंने अपने नाम ध्रुव और बबलू बताया इसके साथ ही फरियादी के साथ एक युवती दिव्यांशी से पूछताछ की और पूरी घटना का खुलासा हुआ और चोरी का माल 3 लाख 50 हजार रू और घटना में उपयुक्त वाहन भी जप्त किया है। लड़की द्वारा लालच में आकर पूरा षड्यंत्र रचा गया पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

    Share:

  • कनाडा के PM कार्नी का पहला भारत दौरा, दिल्ली में की PM मोदी से मुलाकात

    Mon Mar 2 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी से मुलाकात की. दोनों नेता हैदराबाद हाउस में मिले और जल्द ही डेलीगेशन-लेवल की बातचीत करने वाले हैं. इससे पहले 2 मार्च को ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की. ये देश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved