img-fluid

इंदौर में बड़ा हादसा, सीवर टैंक में सफाई करने उतरे 2 निगमकर्मियों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान

March 02, 2026

इंदौर: इंदौर (Indore) में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. चोइथराम मंडी गेट (Choithram Mandi Gate) के पास सीवर चैंबर की सफाई के दौरान दो नगर निगम कर्मचारियों (Corporation employees) की दम घुटने से मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण दोनों कर्मचारी बेहोश हो गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. बताया जा रहा है कि मशीन से सफाई का काम पूरा होने के बाद मशीन का एक पार्ट चैंबर में गिर गया था. उसी पार्ट को निकालने के लिए दोनों कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे.

बचाव के लिए उतरे लोग
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया. दोनों कर्मचारियों को बचाने के लिए एक अन्य सफाई कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक भी चैंबर में उतरे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था, हालांकि तब तक दोनों कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी.


  • पुलिस जांच में जुटी
    मामले की जांच राजेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और गैस की जांच के लिए आवश्यक उपकरणों का इस्तेमाल क्यों नहीं हुआ.

    Share:

  • MP: तीन नाबालिग बालकों के साथ कुकर्म, युवक ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध

    Mon Mar 2 , 2026
    विदिशा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha district) के कुरवाई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय युवक को तीन नाबालिग बालकों के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved