img-fluid

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 69 पैसे टूटकर 92.18 पर पहुंचा

March 04, 2026

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया (West Asia) में अमेरिका-ईरान (US-Iran) तनाव के बीच कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में तेज उछाल से निवेशकों का भरोसा टूटता दिखा। इसके चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया (Rupee ) 69 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर (dollar) के मुकाबले 92.18 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.05 पर खुला और जल्द ही गिरकर 92.18 प्रति डॉलर के शुरुआती निचले स्तर तक पहुंच गया। यह अपने पिछले बंद स्तर 91.49 के मुकाबले 69 पैसे की गिरावट दर्शाता है। गौरतलब है कि मंगलवार को होली की वजह से विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।


  • पश्चिम एशिया संकट और ब्रेंट क्रूड की कीमतों से बढ़ा दबाव
    फॉरेक्स कारोबारियों के अनुसार, ईरान संकट के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से घरेलू मुद्रा पर भारी दबाव बना है। वायदा कारोबार में ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है। वहीं, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और महंगे आयात से व्यापार संतुलन पर पड़ने वाले संभावित असर की आशंका भी रुपये पर दबाव बना रही है।

    छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.03 प्रतिशत बढ़कर 99.08 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा में 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.22 डॉलर प्रति बैरल पर था।

    शेयर बाजार भी लुढ़का
    विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारत के आयात बिल में तेज बढ़ोतरी का जोखिम है, क्योंकि देश की लगभग 85 प्रतिशत ईंधन जरूरत आयात से पूरी होती है।

    घरेलू शेयर बाजार में भी गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 1,671.39 अंक या 2.08 प्रतिशत टूटकर 78,567.46 पर आ गया, जबकि निफ्टी 502.35 अंक या 2.02 प्रतिशत गिरकर 24,363.35 पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,295.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

    Share:

  • एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी"

    Wed Mar 4 , 2026
    इंदौर (मध्य प्रदेश).  इंदौर स्थित एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ (Padhle) ने अमेरिका स्थित वैश्विक शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी ‘Filadd’ से अघोषित राशि में निवेश प्राप्त किया है। निवेश के साथ ही दोनों कंपनियों ने भारत में NEET परीक्षा की तैयारी के लिए एक नई पीढ़ी का तकनीक-संचालित प्लेटफॉर्म लॉन्च करने हेतु रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved