नई दिल्ली। दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical tensions) के बीच यह सवाल फिर चर्चा में है कि आखिर दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर (Safe city) कौन-से हैं। हाल के दिनों में मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची सामने आई है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तीन शहरों ने जगह बनाई है।
इसी बीच Numbeo की Safety Index 2026 रिपोर्ट में दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची जारी की गई है। इस सूची में चीन का शहर किंगदाओ पहले स्थान पर है, जबकि UAE के अबू धाबी, शारजाह और दुबई भी टॉप-10 में शामिल हैं।
दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित शहर (Safety Index 2026)
किंगदाओ (शेडोंग), चीन
अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात
दोहा, कतर
शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
ताइपे, ताइवान
मनामा, बहरीन
मस्कट, ओमान
द हेग (नीदरलैंड्स)
आइंडहोवन, नीदरलैंड्स
रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़े Numbeo वेबसाइट पर आने वाले यूजर्स के सर्वे और फीडबैक के आधार पर तैयार किए जाते हैं। हालांकि इनका ढांचा कई स्थापित वैज्ञानिक और सरकारी सर्वेक्षणों की तरह व्यवस्थित होता है।
दुनिया के सबसे सुरक्षित देश भी सामने आए
दिलचस्प बात यह है कि शहरों की सूची में जगह बनाने के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देशों में शामिल नहीं है।
इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी Global Peace Index 2025 के मुताबिक दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित देशों की सूची इस प्रकार है—
आइसलैंड
आयरलैंड
न्यूजीलैंड
ऑस्ट्रिया
स्विट्जरलैंड
सिंगापुर
पुर्तगाल
डेनमार्क
स्लोवेनिया
फिनलैंड
यह वैश्विक शांति सूचकांक 23 अलग-अलग मात्रात्मक और गुणात्मक मानकों पर आधारित होता है। इन संकेतकों को 1 से 5 के पैमाने पर मापा जाता है और जितना कम स्कोर होता है, उस देश को उतना ही अधिक शांतिपूर्ण और सुरक्षित माना जाता है। यह सूचकांक दुनिया की लगभग 99.7 प्रतिशत आबादी को कवर करता है और विभिन्न विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित होता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved