img-fluid

दुबई में फंसे बेटे को लेकर अभिजीत भट्टाचार्य की सरकार से गुहार, पीएम मोदी से मांगी मदद

March 05, 2026

 

नई दिल्ली। (Famous Bollywood playback singer)बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर Abhijeet Bhattacharya ने अपने बेटे के दुबई में फंसे(stranded in Dubai) होने को लेकर भारत सरकार से मदद की अपील(appealed to the Indian government) की है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने(Prime Minister Narendra Modi) प्रधानमंत्री Narendra Modi और विदेश मंत्रालय से(Ministry of External Affairs) बेटे की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की गुहार लगाई।

सिंगर के मुताबिक उनका बेटा जय भट्टाचार्य इस समय दुबई में है और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण वह भारत वापस नहीं आ पा रहा है। इसी वजह से पूरा परिवार चिंतित है।

सोशल मीडिया पर लिखी भावुक अपील
Abhijeet Bhattacharya ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपनी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने लिखा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट और अफरा-तफरी के बीच उनके बेटे का वहां फंसा होना परिवार के लिए बेहद तनावपूर्ण है।

उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि उनके बेटे की स्थिति पर ध्यान दिया जाए और उसे जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाने में मदद की जाए। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा भी दी।

कई मंत्रालयों और एयरलाइंस को किया टैग
अपनी पोस्ट में सिंगर ने प्रधानमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री Amit Shah और Ministry of External Affairs सहित कई सरकारी विभागों को टैग किया।इसके अलावा उन्होंने प्रमुख एयरलाइंस से भी मदद मांगी, जिनमें

एयर इंडिया,इंडिगो,स्पाइसजेट, एमिरेट्स शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों और एयरलाइंस से अनुरोध किया कि उनके बेटे को सुरक्षित भारत लाने में सहयोग किया जाए।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच चिंता
इन दिनों मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और Israel–Iran conflict की वजह से कई जगहों पर हालात अस्थिर बने हुए हैं। ऐसे में वहां मौजूद लोगों और उनके परिवारों में चिंता बढ़ गई है।बताया जा रहा है कि इसी तनावपूर्ण माहौल के कारण कई लोग यात्रा और उड़ानों से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

  • 90 के दशक की सुपरहिट आवाज
    Abhijeet Bhattacharya 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट गानों को अपनी आवाज दी, जिनमें Ole Ole, Zara Sa Jhoom Loon Main और Main Khiladi Tu Anari जैसे गाने आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।फिलहाल उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके बेटे की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं।

    Share:

  • ट्रंप की गर्दन पर दिखे लाल निशान पर व्हाइट हाउस का बयान, डॉक्टर बोले-स्किन क्रीम के कारण हुई लालिमा

    Thu Mar 5 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप  (Donald Trump) की गर्दन पर दिखाई दिए लाल निशान को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वाइट हाउस  (White House) ने सफाई दी है। राष्ट्रपति के निजी डॉक्टर (President’s personal doctor) ने बताया कि यह निशान किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं बल्कि त्वचा पर लगाई जा रही एक औषधीय क्रीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved