img-fluid

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नेताओं के नाम का एलान

March 05, 2026

नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) ने राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) के लिए पांच राज्यों में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) और वेम नरेंद्र रेड्डी को उतारा है। रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। जबकि एक बार फिर छत्तीसगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सदस्य और आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी की ओर से हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

लगातार दूसरी बार उम्मीदवार फूलो देवी
54 वर्ष की फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली हैं और लंबे समय से आदिवासी समाज की राजनीति में सक्रिय रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें पहली बार 2020 में राज्यसभा भेजा था और अब उनके कार्यकाल के समाप्त होने से पहले पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस की राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट
तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी।
छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम।
हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध।
हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा।
तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक।

दलित चेहरा करमवीर सिंह बनाए गए प्रत्याशी
हरियाणा से पार्टी उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध दलित समुदाय से आते हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा को पार्टी के उभरते युवा चेहरों में गिना जाता है और वे राज्य की राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं तमिलनाडु से उम्मीदवार क्रिस्टोफर तिलक लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और दक्षिण भारत में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव
बता दें कि दस राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होने वाला है। इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज 5 मार्च है, जिसके बाद 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

Share:

  • अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे CM नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने पर दिया बड़ा बयान

    Thu Mar 5 , 2026
    पटना. जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अब बिहार के मुख्यमंत्री (Chief Minister) नहीं रहेंगे। वह राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने खुद इसका एलान कर दिया है। दो दशकों से जिस बिहार में वह सियासत कर रहे थे, उसे उन्होंने अलविदा कर दिया है। अब वह दिल्ली जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved