img-fluid

MP: खाड़ी देशों में फंसे प्रदेेशवासियों के लिए कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नम्बर किया जारी

March 05, 2026

पर्यटन के अलावा पढऩे, व्यवसाय-रोजगार के लिए गए हैं दुबई, कुवैत सहित अन्य खाड़ी देशों में, प्रदेश सरकार ने दिल्ली में की व्यवस्था

इंदौर। इजराइल (Israel) और ईरान (Iran) की जंग जारी है, जिसमें अमेरिका (US) भी कूदा है। इसके चलते दुनियाभर में तो संकट आया ही, वहीं बड़ी संख्या में भारतीय (Indian) भी इन तमाम युद्ध प्रभावित देशों में फंसे हुए हैं, जिनमें खाड़ी देश भी शामिल हैं। इंदौर के ही कई रसूखदार दुबई में फंसे थे और चार्टर्ड विमान के जरिए धुलेंडी से पहले इंदौर पहुंचे। वहीं इंदौर-शारजाह सहित अन्य उड़ानें भी फिलहाल शुरू नहीं हो पाई है। लिहाजा मध्यप्रदेश सरकार ने दिल्ली में कंट्रोल रूम तैयार किया है और साथ ही टेलीफोन-ईमेल की जानकारी के साथ हेल्पलाइन भी जारी किया है।


  • अभी होली की छुट्टियों के पहले बड़ी संख्या में लोग सैर-सपाटे के लिए दुबई सहित अन्य देशों की यात्रा पर गए, तो उसके अलावा पढऩे वाले छात्रों, उद्यमियों के साथ-साथ कुवैत, दुबई सहित खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर भी काम करते हैं। युद्ध के मद्देनजर इनसे जुड़े परिजन चिंता में हैं और कईयों को अपने घर भी लौटना है। इनके बारे में सही और पर्याप्त जानकारी परिजनों को मिलती रहे इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में 24 ही घंटे चालू रहने वाले कंट्रोल रूम की स्थापना करवाई है, जो खाड़ी देशों में फंसे प्रदेश के नागरिकों की सहायता करेगी। यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन अथवा अन्य कारणों से रह रहे प्रदेशवासियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगा। किसी भी प्रकार की आपात अथवा सामान्य सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति अथवा उनके परिजन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से आवश्यकतानुसार भारत सरकार तथा अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 24&7 कंट्रोल रूम दूरभाष -011-26772005, व्हाट्सएप – 9818963273 के साथ ई-मेल भी जारी किया है। प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे समस्त मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि आवश्यकता पडऩे पर उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें। उल्लेखनीय है कि अभी दुबई में ही पूर्व कांग्रेस विधायक सहित शहर के कई प्रमुख और प्रतिष्ठित लोग भी फंस गए थे, क्योंकि दुबई पर भी हमले की खबर आई। हालांकि दुबई में हालात सामान्य ही हैं। मगर फ्लाइटें बंद होने के चक्कर में इंदौर नहीं पहुंच सके और इन्हें चार्टर्ड विमान से आना पड़ा।

    Share:

  • इन्दौर में खुली हवा में सांस लेने पर भी पूछताछ, युवक को पुलिस ने जड़ा थप्पड़, पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

    Thu Mar 5 , 2026
    इंदौर। गुंडे-बदमाशों (goons and scoundrels) को पकडऩे के लिए पुलिस अभियान (police operation) चला रही है। उस अभियान में पुलिस इतनी मशगूल हो गई कि आम जनता (general public) भी उसे संदिग्ध लगती है। एक युवक को रात को जब सांस (Breath) की दिक्कत हुई तो वह खुले में घूमने निकला। पहले उसे कॉलोनी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved