img-fluid

मौसम की बेईमानी और होली की जल्दबाजी, इस साल सिर्फ 1000 पैकेट ही हर्बल रंग बना पाया वन इंदौर विभाग

March 05, 2026

  • हर्बल रंग और गुलाल बनाने में वन विभाग पिछड़ा

इंदौर। हर बार होली-रंगपंचमी के लिए पलाश के फूलों से हर्बल रंग और गुलाल बनाने वाली चोरल की प्राथमिक लघु वन उपज सहकारी समिति को इस बार घाटा उठाना पड़ रहा है। हर साल हर्बल रंग और गुलाल के 2000 पैकेट तैयार करने वाली समिति इस बार सिर्फ 1000 पैकेट ही तैयार कर पाई है। समिति का कहना है कि इसके लिए कुछ मौसम की बेईमानी जिम्मेदार है और कुछ होली त्योहार के आने की जल्दबाजी की मेहरबानी जिम्मेदार है।

इंदौर वन विभाग के चोरल फॉरेस्ट रेंज के अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया कि हर साल हर्बल रंग और गुलाल बनाने के लिए पलाश के जितने फूलों की जरूरत होती है, इस बार इतने फूल नहीं मिल पाए हैं, क्योंकि पलाश के लिए जितनी गर्मी की जरूरत होती है, उतनी गर्मी मौसम की शुरुआत अभी नहीं हुई है या हो सकता है, इस बार होली का त्योहार का जल्दी आना है।


  • इसे सिर्फ गर्म मौसम की लेटलतीफी ही कह सकते हैं, क्योंकि पिछले साल 2024 में होली 25 मार्च को थी, मगर साल 2023 में तो होली 8 मार्च को ही थी। इसके अलावा साल 2022 में 18 मार्च को थी। इन तीनों सालों में वन विभाग ने हर साल 2000 पैकेट हर्बल रंग तैयार किया था।

    पिछले 3 सालों में लगातार 2000 पैकेट
    साल हर्बल पैकेट

    2023 2000

    2024 2000

    2025 2000

    2026 1000

    Share:

  • ‘बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र मॉडल कर रही लागू’, नीतीश के ऐलान पर भड़के तेजस्वी यादव

    Thu Mar 5 , 2026
    पटना: बिहार में नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी छोड़ने के ऐलान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है. नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर तेजस्वी यादव भड़क गए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू कर रही है. तेजस्वी ने एक्स पोस्ट के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved