img-fluid

तिरपाल से ढका इंदौर का राजवाड़ा-गोपाल मंदिर

March 05, 2026

 

 

  • छतों की बुकिंग होगी शुरू, वॉच टॉवरों, सीसीटीवी कैमरों के साथ लाउड स्पीकर लगे, हवा में लटके मकानों के साथ केबलें भी हटेंगी
  • शहरभर में धुलेंडी की रही जमकर धूम, अब रंगपंचमी की गेर की तैयारी
  • आयुक्त ने भी गेर मार्ग का किया अवलोकन, विशेष सफाई अभियान भी चलेगा

इंदौर। कल शहरभर में धुलेंडी की जबरदस्त धूम रही। पुलिसिया सख्ती के बीच शहरभर में गुलाल और रंग से जमकर होली खेली गई। गली-मोहल्ल, कॉलोनी, टाउनशिपों से लेकर होटल, क्लब, रिसोर्ट, फॉर्म हाउस में भी होली पार्टियों के आयोजन हुए। अब रंगपंचमी पर मध्य क्षेत्र से निकलने वाली परंपरागत गेर की तैयारी जोर-शोर से जारी है। निजी प्रतिष्ठानों के साथ-साथ राजबाड़ा, गोपाल मंदिर सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतों को तिरपाल से ढंका जा रहा है, क्योंकि गेर के दौरान टनों रंग-गुलाल-पानी का इस्तेमाल होता है। गेर देखने के लिए इस बार भी छतों पर 200 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है और बुकिंग भी पिछले साल की तरह ही बुक माय शो पर शुरू होगी। हालांकि यूनेस्को की सूची में अभी भी इंदौर की यह लाजवाब गेर शामिल नहीं हो पाई है। दूसरी तरफ पुलिस, प्रशासन, निगम ने गेर के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

रविवार को रंगपंचमी मनेगी और इस दिन सीतलामाता बाजार, गोराकुंड, खजूरी बाजार से लेकर राजबाड़ा, जवाहर मार्ग से यह गेर निकलेगी। आठ जगह छतों पर बैठने और गेर देखने की व्यवस्था प्रशासन ने करवाई है और इनकी बुकिंग भी ऑनलाइन होगी। हालांकि गेर देखने वालों की संख्या अधिक है और बैठक व्यवस्था उसकी तुलना में कम ही है। शहर के दूसरे हिस्सों के अलावा बाहर से भी बड़ी संख्या में गेर देखने लोग आते हैं। इमारतों को ढंकने का काम भी जारी है। पुलिस विभाग ने सीसीटीवी कैमरों के साथ गेर मार्ग पर वॉच टॉवर लगवाए हैं और उन पर अनाउंसमेंट के लिए लाउड स्पीकर भी कसवा दिए हैं।


  • गेर निकलने के बाद हर साल की तरह निगम चंद घंटों में ही सफाई मित्रों और मशीनों की सहायता से राजबाड़ा सहित पूरा क्षेत्र भी चकाचक कर देगा। हवा में लटके मकानों के साथ-साथ केबलों को भी हटाने का अभियान निगम ने शुरू करवाया है और आज सुबह 7 बजे आयुक्त क्षितिज सिंघल ने टॉरी कॉर्नर से लेकर पूरे गेर मार्ग का निरीक्षण किया। उनके साथ निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त सिंघल ने गेर में सम्मिलित होने वाले वाहनों की संभावित संख्या, मार्ग की वर्तमान स्थिति तथा मार्ग में आने वाले जर्जर एवं खतरनाक भवनों/संरचनाओं का चिह्नांकन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां आवश्यकता हो वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी एवं सूचना बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    आयुक्त द्वारा संपूर्ण गेर मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता रखने तथा भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रमुख बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा नियंत्रण कक्ष से सतत मॉनीटरिंग किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गेर मार्ग की मुख्य सडक़ एवं संपर्क मार्गों का अवलोकन कर आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही राजबाड़ा, गोपाल मंदिर एवं अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक/धार्मिक इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तिरपाल के माध्यम से कवर किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन स्थलों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आयुक्त सिंघल ने रंगपंचमी गेर संपन्न होने के पश्चात संपूर्ण गेर क्षेत्र, संपर्क मार्गों तथा शहर के प्रमुख स्थानों एवं बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पर्याप्त संसाधनों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर त्वरित एवं प्रभावी सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था अक्षुण्ण बनी रहे। वहीं आयुक्त द्वारा झोन क्रमांक 2 वार्ड क्रमांक 68 सिलावटपुरा एवं मुंबई बाजार क्षेत्र में सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं होने पर सीएसआई एवं क्षेत्रीय दरोगा को फटकार लगाई गई तथा सफाई कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर वार्ड 68 के दरोगा विवेक धौलपुरे एवं सहायक दरोगा मनीष पटेल को तत्काल कार्य से हटाने के निर्देश अपर आयुक्त को दिए।

    Share:

  • इंदौर के बाद भोपाल में भी गिनती के मिल रहे हैं यात्री, रोजाना 8 लाख का खर्च और कमाई 10 हजार रुपए भी नहीं

    Thu Mar 5 , 2026
    मेट्रो में यात्रियों का टोटा, अब तक 6 करोड़ से ज्यादा फूंक दिए संचालन पर इंदौर। पहले इंदौर में 6 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू किया गया और उसके बाद कुछ समय बाद भोपाल में भी मेट्रो शुरू की गई, मगर दोनों ही शहरों में शुरू किए गए रुटों पर यात्रियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved