
इंदौर। इंदौर पुलिस ने होली पर हुई युवक की हत्या के 3 नाबालिक आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तर कर लिया। वही एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जी हां जहाँ शहर में एक ओर होली का उत्साह और रंगों की धूम थी, तो दूसरी ओर भंवरकुआं थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष की घटना ने पुरे छेत्र मे सनसनी फैला दी थी। होली के दिन हुई चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान आदित्य पिता जयराम जमरे, निवासी शिव पार्वती नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होली खेलने के दौरान उसका तीन-चार युवकों से मामूली विवाद हो गया था।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आदित्य को छाती में गंभीर चोटें आईं। उसके साथ मौजूद लोग तत्काल उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी थी। वही पुलिस ने आरोपियों के ठिकानो पर दबिश दी और 24 घंटे के अंदर 3 नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस टीमें तलाश कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved