
इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आरएसएस की ‘शतक’ फ़िल्म देखने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण सभागार में सीटें कम पड़ गईं। ऐसे में मंत्री विजयवर्गीय ने किसी विशेष व्यवस्था की मांग नहीं की और कार्यकर्ताओं के साथ ही नीचे बैठकर फ़िल्म देखी।मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का यह सादगीपूर्ण अंदाज़ कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सहज भाव से बैठकर पूरी फ़िल्म देखी और कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। फ़िल्म के माध्यम से संघ के 100 वर्षों की यात्रा और योगदान को दर्शाया गया।कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की और संघ के इतिहास व विचारों पर आधारित इस फ़िल्म की सराहना की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved