img-fluid

चंदन नगर क्षेत्र में हफ्ता वसूली के मामले में गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलुस, बदमाश ने मांगी मांफी

March 07, 2026

 

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के जितने हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. उतना पुलिस उनको पकड़कर क्षेत्रों में जुलूस निकाल रही है, और उठक बैठक लगवाई माफ़ी भी मंगवा रही है. इसी कड़ी में हफ़्ता वसूलने के आरोप में आदतन दो अपराधीयो को पुलिस ने गिरफ़्तार किया और क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला.


  • पूरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है. जहाँ सादिक़ और फैयाज नाम के बदमाश ने एक महिला से पैसे की माँग करी थी और उसके साथ विवाद किया था और मारपीट भी की गई थी जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी उसी दौरान आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ़्तार किया और उसका उसी क्षेत्रों मे जुलूस भी निकाला और इसके साथ चौराहे पर उठक बैठक लगवाई जहाँ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था. वही पुलिस ने साफ़ संदेश दिया कि बदमाश कितना ही बड़ा क्यों न हो अगर कोई वारदात करेगा तो उसका यही हश्र होगा इस पूरे मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज किया गया था वह इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है वहीं सादिक के ख़िलाफ़ शहर के अलग अलग थानों में कई अपराध दर्ज है पुलिस अभी पूरे मामले में पूछताछ करने में जुटी है.

    Share:

  • इमरान खान की पार्टी के 47 नेताओं-कार्यकर्ताओं को जेल, रावलपिंडी की आतंकवाद निरोधक अदालत का फैसला

    Sat Mar 7 , 2026
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 47 नेताओं और समर्थकों को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला रावलपिंडी की आतंकवाद निरोधक अदालत ने शनिवार को सुनाया। अदालत ने इन सभी लोगों को मई 2023 में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शनों और तोड़फोड़ के मामले में दोषी पाया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved