img-fluid

Women’s Day 2026: महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोबाइल में जरूर रखें ये 3 जरूरी ऐप, एक क्लिक में पहुंचेगी मदद

March 08, 2026

नई दिल्ली। हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं (women) के सम्मान, अधिकार और उनके योगदान को समर्पित होता है। इस अवसर पर लोग अलग-अलग तरीके से महिलाओं को सम्मानित करते हैं, कहीं उपहार दिए जाते हैं तो कहीं विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

महिला दिवस के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा का विषय भी बेहद महत्वपूर्ण है। आज के डिजिटल दौर में कुछ ऐसे मोबाइल ऐप (Mobile App) मौजूद हैं जिन्हें सरकार और पुलिस विभाग ने खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। मुसीबत के समय ये ऐप तुरंत मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे तीन ऐप, जो हर महिला के मोबाइल में होने चाहिए।

1. 112 इंडिया एप
यह ऐप केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है। इसमें SOS बटन दिया गया है, जिसे दबाते ही आपकी लोकेशन सीधे आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच जाती है।
– हिंदी और अंग्रेजी समेत करीब 10 भाषाओं में उपलब्ध
– मोबाइल के पावर बटन को तीन बार दबाने पर भी इमरजेंसी अलर्ट भेजा जा सकता है
– आपातकालीन स्थिति में पुलिस और अन्य सेवाओं से तुरंत संपर्क संभव


  • 2. ई-रक्षक एप
    यह ऐप मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है। इसमें जीपीएस आधारित ट्रैकिंग सिस्टम और SOS अलर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
    – नजदीकी पुलिस स्टेशन से कनेक्ट होने की सुविधा
    – लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए तुरंत मदद
    – ऐप में आत्मरक्षा से जुड़े ट्यूटोरियल और सुरक्षा संबंधी सलाह भी उपलब्ध

    3. हिम्मत एप
    दिल्ली पुलिस द्वारा बनाया गया यह ऐप महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। इसमें SOS बटन दबाने पर आपकी लोकेशन और जरूरी जानकारी सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है।
    – इमरजेंसी में ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस तक भेजने की सुविधा
    – संकट के समय तेजी से पुलिस सहायता उपलब्ध

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले-राष्ट्रपति का अपमान कर टीएमसी ने पार की सारी हदें...

    Sun Mar 8 , 2026
    कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक है’. पीएम मोदी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved