img-fluid

MP: कटनी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत

March 10, 2026

कटनी. मध्यप्रदेश (MP) के कटनी (Katni) जिले में एक भीषण सड़क हादसे (road accident) में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बड़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक एक ही बाइक पर सवार चार लोग कटनी से उमरिया की ओर नेशनल हाईवे-78 से जा रहे थे। इसी दौरान बड़वारा की रेलवे पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए और चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


  • घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है।

    वहीं हादसे में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक अंबिकापुर से राजगढ़ की ओर जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • PAN डाउनलोड के नाम पर नया ऑनलाइन स्कैम, सरकार ने जारी की चेतावनी

    Tue Mar 10 , 2026
    नई दिल्ली। देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड (Cyber fraud) के बीच सरकार ने एक नए ऑनलाइन स्कैम (New online scams) को लेकर लोगों को सतर्क किया है। यह ठगी e-PAN कार्ड डाउनलोड के नाम पर की जा रही है, जिसमें लोगों को फर्जी ईमेल भेजकर उनकी निजी और वित्तीय जानकारी चुराने की कोशिश की जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved