img-fluid

कल्कि 2898 एडी’ में सबसे महंगे एक्टर कौन? जानिए किसे मिले थे रोजाना 2 मिलियन डॉलर

March 10, 2026

नई दिल्ली।साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 AD (Kalki 2898 AD)रिलीज(release) के साथ ही बॉक्स ऑफिस(box office) पर बड़ी सफलता साबित हुई। डायरेक्टर नाग अश्विन (Director Nag Ashwin)की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नजर आए, जिनमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे नाम शामिल थे। फिल्म का शानदार विजुअल, दमदार कहानी और शानदार स्टारकास्ट दर्शकों को खूब पसंद आई। हालांकि फिल्म की सफलता के साथ एक और बात चर्चा में आई-इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस किस एक्टर ने ली।

कमल हासन बने सबसे महंगे स्टार
रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हासन को मिली। फिल्ममेकर युगी सेतु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कमल हासन को इस फिल्म के लिए करीब 150 करोड़ रुपये दिए गए थे। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत कम समय दिया था, लेकिन उनकी फीस फिर भी सबसे ज्यादा रही। युगी सेतु ने बताया कि कमल हासन को लगभग 20 दिनों की कॉल शीट के लिए यह रकम दी गई थी।

हर दिन की फीस ने चौंकाया
इंटरव्यू में युगी सेतु ने कहा कि कमल हासन का कद और अनुभव ही ऐसा है कि उन्हें इतनी बड़ी फीस दी गई। उन्होंने बताया कि अगर 150 करोड़ रुपये को शूटिंग के दिनों के हिसाब से देखा जाए तो उनकी प्रति दिन की फीस लगभग 1 मिलियन डॉलर बनती है। बाद में जब यह सामने आया कि उन्होंने वास्तव में लगभग 10 दिन की शूटिंग की थी, तो यह रकम करीब 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 16 से 18 करोड़ रुपये प्रतिदिन के बराबर हो जाती है। इस तरह कमल हासन इस फिल्म के सबसे महंगे एक्टर साबित हुए।

फिल्म में निभाए दमदार किरदार
फिल्म में कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन नाम के किरदार को निभाया, जो एक रहस्यमयी और शक्तिशाली शासक है। कहानी में वह ‘द कॉम्प्लेक्स’ नाम की डायस्टोपियन दुनिया पर शासन करता है। हालांकि फिल्म के पहले भाग में उनका स्क्रीन टाइम लिमिटेड था, लेकिन उनका किरदार कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दर्शकों को उनकी खलनायकी और अभिनय काफी प्रभावशाली लगा।

  • सीक्वल में बढ़ सकती है भूमिका
    फिल्म के अंत में यह संकेत भी मिलता है कि आने वाले सुप्रीम यास्किन का किरदार और अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कमल हासन का रोल अगले भाग में ज्यादा विस्तृत और दमदार नजर आएगा। फिल्म की भव्यता और इसकी स्टारकास्ट को देखते हुए ‘कल्कि 2898 एडी’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी साइंस-फिक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

    Share:

  • लखनऊ कॉन्सर्ट में भावुक हुईं सुनिधि चौहान, गाते-गाते रो पड़ीं; फैंस ने तालियों से बढ़ाया हौसला

    Tue Mar 10 , 2026
    नई दिल्ली । मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान( Sunidhi Chauhan) का लखनऊ में हुआ लाइव कॉन्सर्ट (live concert) उस समय भावुक पल में बदल गया जब गाते-गाते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह कॉन्सर्ट उनके म्यूजिक(Concerts his music) टूर आई एम होम इंडिया टूर 2025–26 ( I Am Home India Tour 2025–26) का हिस्सा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved