img-fluid

स्पाइडर-मैन का अनदेखा वर्जन वायरल: स्क्रीन पर दिख गए क्रू और बूम माइक, जानिए कैसे सामने आए ये सीन

March 10, 2026

नई दिल्ली । हॉलीवुड फिल्मों(Hollywood films) को उनकी शानदार तकनीक और बेहतरीन विजुअल्स के लिए जाना जाता है। बड़े पर्दे पर दर्शकों को जो फिल्म दिखाई जाती है, उसमें हर फ्रेम बेहद सटीक और परफेक्ट (perfect) नजर आता है। लेकिन इन दिनों साल 2002 में रिलीज(Released in 2002) हुई मशहूर सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर मैन (Spider-Man ) का एक ऐसा वर्जन चर्चा में है, जिसमें बूम माइक और क्रू मेंबर्स(Boom mic and crew members) के हाथ तक दिखाई दे रहे हैं। इसने कई दर्शकों को हैरान कर दिया है कि इतनी बड़ी फिल्म में ऐसी गलतियां आखिर कैसे दिख सकती हैं।

दरअसल यह फिल्म का वह हिस्सा है जिसे दर्शकों के लिए आधिकारिक तौर पर कभी जारी नहीं किया गया था। तकनीकी भाषा में इसे ‘ओपन मैट’ (Open Matte) वर्जन कहा जाता है। यह असल फिल्म का ही एक ऐसा रूप होता है जिसमें कैमरे द्वारा शूट किया गया पूरा फ्रेम दिखाई देता है। इस पूरे फ्रेम में कभी-कभी शूटिंग के दौरान मौजूद बूम माइक, लाइट स्टैंड या क्रू मेंबर्स जैसी चीजें भी नजर आ जाती हैं, जिन्हें आम तौर पर सिनेमाघरों में दिखाई जाने वाली फिल्म में छिपा दिया जाता है।

फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक Sam Raimi ने किया था और इसमें सुपरहीरो Spider-Man का किरदार अभिनेता Tobey Maguire ने निभाया था। यह फिल्म उस समय की सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो फिल्मों में गिनी जाती है और इसने दुनिया भर में जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

अब सवाल यह उठता है कि ये गलतियां आखिर स्क्रीन पर आती कैसे हैं। दरअसल उस दौर में ज्यादातर फिल्में 35mm फिल्म स्टॉक पर शूट की जाती थीं। शूटिंग के समय कैमरा रील के पूरे हिस्से को रिकॉर्ड करता है, यानी फ्रेम के ऊपर और नीचे का हिस्सा भी कैप्चर हो जाता है। लेकिन जब यही फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई जाती है, तो प्रोजेक्टर के सामने एक खास धातु की प्लेट लगाई जाती है जिसे ‘मैट’ कहा जाता है। यह प्लेट फ्रेम के ऊपरी और निचले हिस्से को ढक देती है और दर्शकों को सिर्फ वही हिस्सा दिखाई देता है जिसे निर्देशक दिखाना चाहता है।

इसी वजह से असली थिएटर वर्जन में बूम माइक या क्रू मेंबर्स जैसे तत्व दिखाई नहीं देते। यही प्रक्रिया फिल्म को वह खास ‘सिनेमैटिक फील’ भी देती है।

 

  • असल दिलचस्पी तब शुरू होती है जब किसी तरह फिल्म का पूरा स्टॉक फुटेज या अनकट फ्रेम इंटरनेट पर पहुंच जाता है। कई बार फिल्म प्रेमी इन फुटेज का इस्तेमाल करके खुद ही ‘ओपन मैट’ वर्जन तैयार कर लेते हैं। ऐसा इसलिए भी किया जाता है क्योंकि कुछ फैंस का मानना है कि थियेटर में दिखने वाले असली रंग और डिटेल्स डिजिटल रिलीज में वैसी नहीं रहतीं।

    वैसे ‘स्पाइडर-मैन’ अकेली फिल्म नहीं है जिसके साथ ऐसा हुआ हो। दुनिया की कई मशहूर फिल्मों के ‘ओपन मैट’ वर्जन इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। हालांकि ये आधिकारिक रिलीज नहीं होते, लेकिन इनके जरिए दर्शक यह समझ सकते हैं कि एक फिल्म को पर्दे पर परफेक्ट दिखाने के लिए पर्दे के पीछे कितनी बारीकी से काम किया जाता है।

     

    Share:

  • LPG सिलिंडर की जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र ने किया ESMA लागू, इस सेक्टर को मिलेगी प्राथमिकता

    Tue Mar 10 , 2026
    नई दिल्ली. केंद्र सरकार (Central government) ने एलपीजी सिलिंडर (LPG cylinders) की जमाखोरी (hoarding) रोकने और घरेलू गैस संकट (Domestic gas crisis) को टालने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू किया है। इस कदम का उद्देश्य घरेलू उपयोग के लिए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और काले बाजारी गतिविधियों पर रोक लगाना है। सूत्रों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved