img-fluid

भाजपा के एससी मोर्चे के लिए घमासान, नामों को लेकर मंथन जारी

March 14, 2026

जाटव समाज से ही अध्यक्ष बनाना चाह रहे नेता

इंदौर। भाजपा (BJP) में अब जिला स्तर (District Level) पर मोर्चा और प्रकोष्ठ में अध्यक्ष (Chairman) की तैयारी चल रही है। युवा और महिला मोर्चे में तो घमासान है ही, वहीं अब एससी मोर्चे (SC Wings) में भी घमासान बचा हुआ है, जिसको लेकर नामों का मंथन जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जाटव समाज (Jatav Community) से होने और प्रदेश अध्यक्ष स्थानीय होने के बाद इसी समाज से नाम तय होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में है।



  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के यहां शोक के चलते फिलहाल नियुक्तियों का मामला टल गया है, लेकिन अंदर ही अंदर बड़े नेता अपने समर्थकों को उपकृत कराने में लगे हुए हैं। भाजपा एससी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य प्रदेश से हैं, जो जाटव समाज से आते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार भी इंदौर के होने के नाते अपने समर्थक को जिलाध्यक्ष के पद पर देखना चाहते हैं। हालांकि कांग्रेस की तरह भाजपा में भी पट्ठावाद साफ नजर आ रहा है और इसी के चक्कर में योग्य तथा सक्रिय दावेदारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार गौरव रणदिवे, विधायक गोलू शुक्ला और प्रताप करोसिया ने वाल्मीकि समाज से टीनू चौहान का नाम आगे बढ़ाया है तो विजयवर्गीय खेमे से वाल्मीकि समाज के ही बबल वेद, विवेक करोसिया का नाम सामने आ रहा है। जाटव समाज से सोनू अहिरवार एवं नितेश खांडेकर के नाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य का समर्थन मिला हुआ है। विधायक मालिनी गौड़ अपनी विधानसभा से राजा चौहान तो रमेश मेंदोला मुकेश कैरो के नाम को आगे बढ़ा रहे हैं। कुल मिलाकर शहर अध्यक्ष के नाम को लेकर जो घमासान चल रहा है, उससे जाटव समाज की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है। हालांकि कुछ ऐसे नाम भी कतार में हैं, जो अपनी काबिलियत के बल पर जोर-आजमाइश कर रहे हैं।

    Share:

  • 30 मार्च से इंदौर से बेलगाम और कोल्हापुर से इंदौर के लिए शुरू होगी कनेक्टिंग फ्लाइट

    Sat Mar 14 , 2026
    स्टार एयर दोनों उड़ानें मुंबई के रास्ते करेगा संचालित, यात्री विमान बदले बिना पूरा कर सकेंगे सफर इंदौर। इंदौर से कर्नाटक के बेलगाम और महाराष्ट्र के कोल्हापुर का हवाई संपर्क जुडऩे जा रहा है। स्टार एयर द्वारा इंदौर से बेलगाम और कोल्हापुर से इंदौर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की शुरुआत की जा रही है। इन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved