img-fluid

दुनिया को देंगे टक्कर, भारत लाएगा सस्ते रोबोट, राहुल शाह ने बताया कब होंगे लॉन्च

March 14, 2026

नई दिल्ली: ह्यूमनॉइड रोबोट (Humanoid Robot) के बारे में डिटेल्स से बताने के लिए Bidyut इनोवेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल शाह India Today Conclave 2026 में शामिल हुए. स्टेज पर उनके साथ 2 रोबोट भी मौजूद रहे जो चीन में डेवलप किए गए हैं और उनके नाम G-1 है. हालांकि इनको प्रोग्राम भारत में किया गया है.

राहुल शाह ने कॉन्क्लेव के दौरान ‘मीट द फ्यूचर: द राइस ऑफ द ह्यूमनॉइड’ सेशन पर चर्चा की. स्टेज पर आए रोबोट्स को लेकर राहुल शाह ने कहा कि उनका मकसद इन रोबोट्स को बेचना नहीं है. उन्होंने कहा कि जब हम इस तरह के रोबोट देश के एजुकेशन इंस्टीट्यूट में उपलब्ध कराएंगे तो छात्रों को उनसे प्रेरणा मिलेगी. वे भी इसी तरह कुछ नया रोबोट डेवलप करने की कोशिश करेंगे.


  • राहुल शाह ने कहा कि भारत में तैयार किए गए रोबोट जल्द ही भारतीय मार्केट में नजर आएंगे. आने वाले 3-5 साल के अंदर मेड इन इंडिया रोबोट्स ना सिर्फ मार्केट में आ जाएंगे बल्कि दुनियाभर में मौजूद अन्य रोबोट्स को टक्कर भी दे सकेंगे. Bidyut इनोवेशन के एमडी ने कहा कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में भारत पहले भी दुनिया को चौंका चुका है. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि भारत चंद्रयान मिशन से सभी को चौंका चुका है. भारत ने अन्य देशों की तुलना में इस मिशन में कम खर्च करके एक मिशन कंप्लीट किया था.

    फिर उन्होंने कहा कि भारत जानता है कि किफायती कीमत में कैसे प्रोडक्ट को तैयार किया जाता है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ह्यूमनॉइड रोबोट भी सस्ते दाम में मिलेंगे. जब सवाल पूछा कि क्या भारत में बने रोबोट्स को एक चौथाई दाम में खरीदा जा सकेगा तो राहुल शाह ने जवाब दिया कि बिल्कुल सही. शाह के साथ बातचीत के बाद स्टेज पर मौजूद एक रोबोट ने पहले डांस दिखाया.

    राहुल शाह ने बताया कि इस डांस के लिए कोडिंग करने में उनकी फर्म को करीब 10 दिन का समय लगा. वहीं, दूसरे रोबोट्स ने स्टेज पर कुंगफू करके दिखाया और स्टेज पर खड़े रहते हुए लात और घूंसे बरसाए. फिर रोबोट से जब पूछा गया कि क्या उसे इंसान पसंद हैं, तो रोबोट ने जवाब दिया कि मुझे हां कहने के लिए प्रोग्राम को किया गया है. फिर रोबोट ने आगे कहा कि आपके WhatsApp फॉरवर्ड देखने के बाद आपको पसंद करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है.

    Share:

  • अगली बार गोली माथे में मारेंगे...सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

    Sat Mar 14 , 2026
    मुंबई: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह (Rapper Badshah) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ उनपर हरियाणा पुलिस (Haryana Police) की गिरफ्तारी की तलवार अटकी हुई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी है. जानकारी के मुताबिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved