
नई दिल्ली. अमेरिका (America) और ईरान (Iran) के बीच चल रहे युद्ध (War) को अब तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है. इस बीत अमेरिकी सेना ने एक वीडियो (Video) जारी किया है, जिसमें ईरानी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों को दिखाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 14 मार्च से पहले इस वीडियो का कोई पुराना वर्जन इंटरनेट पर नहीं देखा गया था.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ये हमले सीधे तौर पर ईरान की सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाकर किए गए हैं. अमेरिकी सेना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने का दावा किया.
सेंटकॉम ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, अमेरिकी सेना ईरान की सैन्य क्षमता को लगातार कमजोर कर रही है.
U.S. forces continue to degrade Iranian military capability. pic.twitter.com/pnB4Man57u
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 14, 2026
खार्ग द्वीप पर भीषण हमले और ईरान का रुख
युद्ध के तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद ईरान, अमेरिका और इजरायल जंग खत्म करते नजर नहीं आ रहे हैं. अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप स्थित सैन्य ठिकानों पर भारी बमबारी की है. ये द्वीप ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है क्योंकि यहां से ईरान के कुल तेल निर्यात का 90 प्रतिशत हिस्सा हैंडल किया जाता है.
UAE में एनर्जी हब पर ड्रोन अटैक
ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से संयुक्त अरब अमीरात के एक एनर्जी हब पर भी ड्रोन हमला हुआ. मिडिल-ईस्ट में बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने कड़े कदम उठाए हैं. बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत इराक छोड़ने की चेतावनी दी है.
ईरानी राष्ट्रपति का गुस्सा फूटा
वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि शांति का दिखावा करने वाले एक व्यक्ति ने स्कूल, अस्पताल और सांस्कृतिक केंद्रों जैसी जगहों पर बेरहमी से हमले किए हैं. उसने मीनाब में 160 से ज्यादा मासूम बच्चों की जान ले ली. ऐसी भयानक हिंसा को देखकर भी जो लोग चुप हैं, वो भी उस अपराधी की मदद करने के बराबर ही दोषी हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved