img-fluid

टी20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन बोले अभिषेक शर्मा के साथ हमारा कॉम्बिनेशन है आग और आग

March 15, 2026

नई दिल्ली :भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में टी20 फॉर्मेट में पिछले कुछ समय से नई ओपनिंग जोड़ी (opening pair) को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। टी20 विश्व कप 2024 के बाद जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस फॉर्मेट से संन्यास (retirement) ले लिया था, तब टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल यही था कि पारी की शुरुआत कौन करेगा।इसी दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों खिलाड़ियों ने कई मौकों पर टीम को तेज शुरुआत दिलाकर अपनी उपयोगिता साबित की और धीरे-धीरे यह जोड़ी चर्चा में आ गई।
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ अपनी ओपनिंग साझेदारी को लेकर दिलचस्प बयान दिया। इंडिया टुडे के एक शो में अभिषेक शर्मा के साथ मंच साझा करते हुए सैमसन ने कहा कि उनकी जोड़ी को आग और बर्फ की तरह नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि यह आग और आग का कॉम्बिनेशन है। उन्होंने कहा कि कभी अभिषेक विपक्षी गेंदबाजों पर हमला करते हैं तो कभी वह खुद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं।

संजू सैमसन ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके और अभिषेक के बीच एक खास तालमेल है। उन्होंने कहा कि हम बर्फ और आग नहीं हैं बल्कि आग और आग हैं। कभी वो आग लगाता है तो कभी मैं। यही हमारा कॉम्बिनेशन है और हम 2024 से ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और वह इसे केरल और पंजाबी दोस्ती का शानदार उदाहरण मानते हैं।

वहीं अभिषेक शर्मा ने भी संजू सैमसन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन न सिर्फ शानदार खिलाड़ी हैं बल्कि बहुत सुलझे हुए इंसान भी हैं। अभिषेक के मुताबिक संजू टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा अपने साथियों का समर्थन करते हैं और जरूरत पड़ने पर उनका मनोबल बढ़ाते हैं।

अभिषेक शर्मा ने कहा कि जब टीम में संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी मौजूद हों तो बाकी खिलाड़ियों को हमेशा भरोसा रहता है कि कोई उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि संजू मैदान के अंदर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी टीम के खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं और हर समय उनका समर्थन करते हैं।

अगर इस ओपनिंग जोड़ी के सफर की बात करें तो टी20 विश्व कप 2024 के बाद से दोनों को ज्यादातर मैचों में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने का मौका मिला। दोनों ने कई मैचों में तेज शुरुआत दिलाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि 2025 के एशिया कप के दौरान टीम मैनेजमेंट ने इस जोड़ी को तोड़ते हुए अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी थी।

लेकिन जब यह संयोजन ज्यादा सफल नहीं रहा तो टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर संजू सैमसन की ओर रुख किया। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सीरीज में सैमसन का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उन्हें टी20 विश्व कप की प्लेइंग इलेवन से बाहर भी होना पड़ा।

टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भी टीम संयोजन में कई बदलाव देखने को मिले। कभी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की तो कभी संजू सैमसन और ईशान किशन ओपनिंग करते नजर आए। लेकिन अंत में टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पर भरोसा जताया।


  • हालांकि टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में यह जोड़ी ज्यादा प्रभावी नहीं दिखी लेकिन फाइनल मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई और अंततः भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यही वजह है कि अब क्रिकेट फैंस इस जोड़ी को टी20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियों में से एक मानने लगे हैं।

    Share:

  • MP: शिवपुरी के शिक्षक को LPG के दाम को लेकर PM मोदी की मिमिक्री करना पड़ा महंगा, प्रशासन ने किया निलंबित

    Sun Mar 15 , 2026
    शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri district) में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के बढ़े दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मिमिक्री करते हुए उन पर कटाक्ष करना एक प्राथमिक शिक्षक को भारी पड़ गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस शिक्षक को तत्काल प्रभाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved