img-fluid

इंदौर में अब पूरी तरह डिजिटली होंगे प्रशिक्षण वर्ग

March 15, 2026

  • एक मंडल में पांच कार्यकर्ताओं की टोली जाकर करेगी काम, आज से वर्ग शुरू

इन्दौर। भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग पूरी तरह से डिजिटली रहने वाले हैं। इसके लिए पांच लोगों की टोली तैयार की गई है, जो प्रत्येक मंडल में जाकर पंजीयन से लेकर पॉवर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगी। कल सभी 35 मंडलों की टोली का प्रशिक्षण भाजपा कार्यालय पर हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री महेश कुकरेजा, नेहा शर्मा के साथ-साथ सोशल मीडिया के संभाग प्रभारी दीपक बागवान और आईटी प्रभारी सुधा सुखियानी विशेष रूप से मौजूद रहीं। विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं को प्रजेन्टेशन दिया और बताया कि कैसे उन्हें प्रशिक्षण वर्ग में काम करना है, इसके लिए प्रत्येक मंडल स्तर पर पांच लोगों की टोली तैयार की गई है। कम्प्यूटर के बेसिक नॉलेज से लेकर एआई तक के उपयोग की जानकारी मंडल के पदाधिकारियों को दी जाएगी। इसके लिए एक अलग सत्र होगा।

हालांकि पदाधिकारी को वर्ग स्थल पर पहुंचने के बाद ऑनलाइन हाजिरी देना होगी, जिसे आईटी विभाग का कार्यकर्ता अपलोड करेगा और उसके बाद 100 रुपए की ऑनलाइन रसीद भी काटेगा। इसके बाद ही माना जाएगाा कि उक्त पदाधिकारी वर्ग में उपस्थित हुआ है या नहीं। इसके बाद अलग-अलग सत्र में पॉवर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी। एआई को लेकर भी वर्ग में जानकारी दी जाएगी और बताया जाएगा कि कैसे भाजपा का प्रचार-प्रसार करने और कांग्रेस के भ्रामक वीडियो का विरोध इस तकनीक से किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि इस तकनीक पर फेक वीडियो बनाने से बचें।


  • यहां शुरू होंगे वर्ग
    नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के रानी लक्ष्मीबाई मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आज सुबह 8 बजे मलयगिरी गार्डन, बिजासन मंदिर के पीछे, गुरु टेकचन्द मंडल का वर्ग सुबह 9 बजे भिष्ठी गार्डन, टोल नाके के पास, सम्राट अशोक मंडल का वर्ग सुबह 9 बजे चंद्रप्रभु मांगलिक भवन, अंजनी नगर में शुरू हुआ। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रशिक्षण वर्ग 17 एवं 18 मार्च को शाम 4 बजे से होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल और राजेंद्र धारकर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग मधुर मिलन वाटिका, पीपल्याराव में, देवी अहिल्याबाई मंडल और अटल बिहारी वाजपेयी मंडल का पाम ट्री में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के सभी मंडलों का प्रशिक्षण वर्ग 17 एवं 18 मार्च को अग्रसेन महासभा भवन, बेस्ट प्राइस के पास सम्पन्न होंगे। अभी 2, 4 और राऊ के मंडलों की तारीख नहीं आई है।

    इंदौर के दिवंगत नेताओं के नाम पर होंगे हॉल
    यहां 6 अलग-अलग हॉल में मंडलों के वर्ग सम्पन्न होंगे। प्रत्येक हॉल का नाम वरिष्ठ नेताओं के नाम पर रखे गए हैं , जिसमें समीर चिटनीस, गोविंद मालू, रामनारायण शास्त्री, बनारसीलाल डाबी, गजानंद त्रिवेदी जैसे इंदौर के नेताओं के नाम शामिल हैं, जो दिवंगत हो चुके हैं। हालांकि इंदौर के ही तेजतर्रार प्रवक्ता उमेश शर्मा और प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा का नाम इसमें शामिल नहीं है।

    खर्चा बचाने के लिए दो मंडल का वर्ग एक स्थान पर होगा
    भाजपा यूं तो सर्वाधिक चंदा उगाने वाली पार्टी है, लेकिन खर्च के नाम पर प्रशिक्षण वर्ग में कंजूसी बरती जा रही है। कई विधानसभा क्षेत्रों ने दो-दो मंडलों के प्रशिक्षण एक ही स्थान पर रख लिए हैं, ताकि कम राशि में काम हो जाए, जबकि सभी को अलग-अलग प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करना थे।

    Share:

  • इंदौर में कल की रात रही सीजन की सबसे गर्म रात, पहली बार पारा 20 डिग्री के करीब पहुंचा

    Sun Mar 15 , 2026
    आज से और गिरेगा तापमान, गर्मी से मिलेगी राहत इन्दौर। शहर के तापमान में एक बार फिर उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो चुका है। कल दिन के पारे में जहां गिरावट दर्ज की गई, वहीं रात का तापमान पहली बार बढक़र 20 डिग्री के पास पहुंचा। इसके साथ ही कल की रात इस सीजन की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved