img-fluid

किश्तवाड़ में भूस्खलन, दो मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

March 16, 2026

किश्तवाड़. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के किश्तवाड़ (Kishtwar) जिले में सोमवार को डांगडरो इलाके में स्थित एचआरटी (Headrace Tunnel) प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन (Landslide) होने से दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन उस समय हुआ जब प्रोजेक्ट साइट पर एक वाहन मौजूद था। अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा और वाहन उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान कई लोग मलबे के नीचे दब गए।


  • घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। रेड क्रॉस सोसायटी किश्तवाड़ यूनिट के अनुसार अब तक मलबे से दो शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की पहचान डोडा निवासी शहनवाज अहमद और किश्तवाड़ जिले के पालमार निवासी निशात अहमद के रूप में हुई है।

    अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन के बाद अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है। मौके पर बचाव और तलाशी अभियान लगातार जारी है और टीमों द्वारा अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है।

    Share:

  • दिल्ली में गेस्ट टीचर्स की मांग, हरियाणा की तर्ज पर दी जाए सैलरी

    Mon Mar 16 , 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार का बजट सत्र 24 मार्च से प्रस्तावित है. इसे देखते हुए दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे गेस्ट टीचर्स ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नाम एक पत्र लिखा है. पत्र में गेस्ट टीचर्स ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा है कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved