img-fluid

इंदौर मे बदमाशों ने खड़ी कार मे लगाई आग, पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ किया मामला दर्ज

March 16, 2026

इंदौर। इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में देर रात एकसनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाश ने खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बाइक से आता और वारदात को अंजाम देकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


  • दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है, जहां थाना परिसर के पीछे वाली गली में देर रात करीब 2 बजकर 45 मिनट पर एक सिरफिरे युवक ने खड़ी कार में आग लगा दी। पीड़ित कपिल, जो बॉम्बे अस्पताल के पास पान की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि उनकी कार गली में खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से आया, उसने थोड़ी दूरी पर बाइक खड़ी की और अपने साथ लाए पेट्रोल को कार पर डालकर आग लगा दी।आग लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

    कुछ ही देर में कार से उठती लपटें देखकर आसपास के लोगों को घटना का पता चला। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देता साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि विजय नगर पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, जबकि रहवासियों का दावा है कि पुलिस को सूचना दी गई थी और पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की बात कहकर लौट गई। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

    Share:

  • किन्नरों से वसूली करने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार, पुलिस को सोशल मीडिया पर दे रहा था चुनौती

    Mon Mar 16 , 2026
    इंदौर। इंदौर शहर (Indore City) की पढ़रीनाथ पुलिस (Padhrinath Police) ने किन्नरों (Transgender) से कथित पत्रकार (Alleged Journalist) बनकर वसूली करने वाले 20 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरारी के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन डालकर पुलिस को चुनौती दे रहा था। पुलिस ने उसे मानपुर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved