img-fluid

एअर चाइना फिर शुरू करेगा बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें, चीनी दूतावास ने दी जानकारी

March 21, 2026

नई दिल्ली। एअर चाइना फिर से बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगा। यह जानकारी शनिवार को भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यू जिंग ने लिखा, बीजिंग और दिल्ली के बीच एअर चाइना की सीधी उड़ानें फिर से शुरू होनेा केवल यात्रा तक सीमित नहीं है। यह व्यापार, पर्यटन और भरोसे को बढ़ावा देने वाला कदम है और संघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स के सदस्य देशों के लोगों के बीच आपसी सहयोग के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है।


  • पिछले साल करीब पांच साल के अंतराल के बाद भारत और चीन ने फिर से हवाई सेवाएं शुरू कीं, जिससे दोनों देशों के संबंधों में सुधार का संकेत मिला। एक फरवरी को एअर इंडिया ने शंघाई और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान की घोषणा की। इस तरह दोनों शहरों के बीच छह साल बाद फिर से उड़ान सेवा शुरू हुई। इसके अलावा, चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने भी पिछले साल नवंबर में शंघाई से दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू कीं।

    Share:

  • नन्हे मेहमान के साथ 'प्रधानसेवक', सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ PM मोदी की यह तस्वीर हुई वायरल

    Sat Mar 21 , 2026
    नई दिल्ली। राजनीति की आपाधापी, वैश्विक कूटनीति का तनाव और व्यस्त दिनचर्या; इन सब के बीच से अगर देश के ‘प्रधानसेवक’ की निश्छल मुस्कान और असीम वात्सल्य की कोई तस्वीर निकलकर सामने आए, तो वह चंद लम्हों में ही देश का दिल जीत लेती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved