
डेस्क: ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग को 23 दिन हो चुके हैं. पिछले 23 दिनों से दोनों ही तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं. इन हमलों में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. तो वहीं पूरी दुनिया पर फ्यूल का संकट मंडरा रहा है. इस जंग का असर मिडिल ईस्ट के सभी देशों में देखने को मिल रहा है. खास तौर पर UAE में भी ईरान की तरफ से कई हमले किए गए हैं.
UAE ने दावा किया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से उसके हवाई सुरक्षा सिस्टम ने 341 बैलिस्टिक मिसाइलों, 15 क्रूज़ मिसाइलों और 1,700 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया है. यह सभी हमले ईरान की तरफ से किए गए थे, जिसे UAE ने नष्ट किया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (21 मार्च) को भी ईरान की तरफ से दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों और आठ ड्रोन को UAE की एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने कहा कि देश की उन्नत वायु रक्षा प्रणाली लगातार खतरों को विफल कर रही है और हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved