img-fluid

‘ये रूठों को मनाने वाला…’, योगी कैबिनेट के विस्तार की खबरों पर अखिलेश यादव का तंज

March 22, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से योगी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं. योगी कैबिनेट के विस्तार की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. अखिलेश यादव ने इसे रूठों को मनाने वाला विस्तार बताया है.

उत्तर प्रदेश कैबिनेट के विस्तार की खबरों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “असली विस्तार सरकार का और विकास का 2027 में होगा. ये रूठे हुए को मनाने वाला (विस्तार) है. जब बजट पूरा खर्च हो गया है, तब मंत्री बनेंगे…” अखिलेश यादव ने कहा कि, सुनने में आ रहा है कि कई विभागों का बजट जल्दी-जल्दी स्वीकृत हो रहा है.

अखिलेश यादव ने कहा कि, “लखनऊ के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोशिश की होगी कि एक ग्रीन कॉरिडोर बन जाए, लेकिन मुख्यमंत्री ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं बनाया, बर्बाद कॉरिडोर बनाया है. ग्रीन कॉरिडोर में पैदल चलने वालों के लिए जगह भी नहीं है. ये मानक के खिलाफ सड़क डिजाइन हुई है.”


  • झांसी में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक गायब होने के मामले में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि, “झांसी में गैस सिलेंडर का जो ट्रक गायब हुआ था, वह बीजेपी नेताओं ने गायब किया था.” अखिलेश यादव ने दावा किया है कि सिलेंडर ट्रक चोरी में बीजेपी के बड़े-बड़े नेता शामिल थे, जब ट्रक वापस किया गया तो उनमें आधे से अधिक सिलेंडर खाली थे.

    गोरखपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि “गोरखपुर में तो लॉ एंड ऑर्डर की ही हत्या हो गई है. जनता से अपील है कि इस सरकार को हटाए बिना लॉ एंड ऑर्डर बेहतर नहीं हो सकता.” अखिलेश यादव ने कहा कि, “पुलिस एक ही सिद्धांत पर काम कर रही है हथेली गरम और पुलिस नरम.” आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने उक्त बातें मालती देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान कही है.

    Share:

  • 'पापा रो रहे हैं और फांसी लगाने जा रहे हैं', बेटे से वीडियो कॉल पर पिता ने की बात

    Sun Mar 22 , 2026
    रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर ने पहले अपने बेटे को वीडियो कॉल कर रोते हुए अपना दर्द बयां किया और फिर पंखे से लटककर जान दे दी. मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने उसे तुरंत नीचे उतारकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved