img-fluid

‘दिव्यगुणैः शक्रसमो रामः सत्यपराक्रमः’ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

March 26, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि ‘दिव्यगुणैः शक्रसमो रामः सत्यपराक्रमः (‘Divyagunayah Shakrasamo Ramah Satyaparakramaah’) ।’ प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं ।


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।” रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या की यात्रा से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने संस्कृत श्लोक के साथ उनके अर्थ भी समझाए।

    पीएम मोदी ने कहा, “आज रामनवमी का पवित्र पर्व है। राम यानी- सत्य और पराक्रम का संगम, ‘दिव्यगुणैः शक्रसमो रामः सत्यपराक्रमः।’ राम यानी- धर्मपथ पर चलने वाला व्यक्तित्व, ‘रामः सत्पुरुषो लोके सत्यः सत्यपरायणः।’ राम यानी- जनता के सुख को सर्वोपरि रखना, प्रजा सुखत्वे चंद्रस्य।” उन्होंने कहा कि राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, राम एक मूल्य, एक मर्यादा और एक दिशा हैं। पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “प्रभु राम मानवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे मानवता के उच्च मूल्यों और आदर्शों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। मर्यादाओं को रेखांकित करते हैं। वे विवेक, त्याग और तपस्या की एक मिसाल हमारे बीच छोड़कर गए हैं।”

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राम नवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख का वास हो। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण की सर्वोच्च प्रेरणा है। उनका आदर्श शासन, न्याय, समानता और जनकल्याण का प्रतीक रहा है, जो आज भी हमारे समाज और देश के लिए पथ प्रदर्शक है। आइए, हम भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक सशक्त, समरस, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें। जय सिया राम।”

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “देश के सभी परिवारजनों को आस्था, मर्यादा और धर्म के पावन पर्व रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।” केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि हम सभी सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित हों।”

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन धैर्य, त्याग, तपस्या और लोक-कल्याण का अनुपम आदर्श है। ‘रामराज्य’ की परिकल्पना हमें एक न्यायप्रिय और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करती है। प्रभु श्रीराम की कृपा से प्रत्येक घर सुख, शांति और उत्तम आरोग्य से परिपूर्ण हो। मर्यादा और सत्य का यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और हर्षोल्लास लेकर आए।”

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥’ भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।”

    Share:

  • तेज आंधी-बारिश में फंसा ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर, 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा

    Thu Mar 26 , 2026
    नई दिल्ली: खराब मौसम (Bad weather) के चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) का विमान एक घंटे तक हवा में चक्कर लगता रहा, कई प्रयासों के बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पर उतारा गया. ममता बनर्जी ने गुरुवार दोपहर बीरभूम के पांडवेश्वर में एक बैठक की थी. इसके बाद उनका विमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved