img-fluid

हनुमान जयंती 2 अप्रैल को, मंगल बनाएंगे ये दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

March 30, 2026

नई दिल्ली. 2 अप्रैल (April 2nd) को हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का पर्व का पर्व मनाया जाएगा. ज्योतिष (Astrology) के अनुसार, ग्रहों की स्थिति बदलने से जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. इस बार चैत्र पूर्णिमा यानी 2 अप्रैल को, जो कि हनुमान जयंती का पावन दिन भी है, एक खास योग बन रहा है. इसी दिन मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे. पहले से ही इस राशि में शनि देव मौजूद हैं, ऐसे में दोनों ग्रहों का एक साथ होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है. मान्यता है कि इस संयोग से हनुमान जी की कृपा भी विशेष रूप से प्राप्त होती है. ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बदलाव का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ, मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा. इनके रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगेंगे.


  • वृषभ राशि
    इस राशि के लोगों के लिए यह समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे और रुके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे. अगर आप नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय बहुत ही अनुकूल है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ भी हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना भी बढ़ेगी, जिससे आत्मविश्वास मजबूत होगा.

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय सम्मान और तरक्की लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा और बॉस या सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार करने वालों के लिए भी लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. मन पहले से ज्यादा शांत और संतुलित रहेगा, जिससे आप सही फैसले ले पाएंगे. रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा.

    सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के लिए यह समय राहत भरा साबित हो सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी. जमीन-जायदाद या निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और खर्चों पर भी नियंत्रण रहेगा. सेहत पहले से बेहतर होगी और आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा.

    तुला राशि
    तुला राशि के लोगों के लिए यह बदलाव कई क्षेत्रों में लाभ दिलाने वाला है. पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है. विरोधी कमजोर पड़ेंगे और आपके काम में रुकावटें कम होंगी. करियर में नई संभावनाएं बनेंगी और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी. जीवन में संतुलन बना रहेगा और मानसिक शांति महसूस होगी.

    Share:

  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान के तट से गुजरे 7 जहाज, भारत की ओर 2, पाकिस्तान के लिए बड़ा तेल टैंकर रवाना

    Mon Mar 30 , 2026
    तेहरान। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव (Rising tensions in the Middle East) के बीच फारस की खाड़ी से सात जहाजों के निकलने की जानकारी सामने आई है। ये सभी पोत ईरान (ship iran) के तट से सटे संकरे मार्ग से गुजरते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पार कर आगे बढ़े। ट्रैकिंग डेटा के अनुसार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved