img-fluid

इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में नकाबपोश बदमाशों की दहशत, हथियार लेकर घूमते आए नजर

March 30, 2026

इंदौर। इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी के भीतर नकाबपोश बदमाशों के घूमने से हड़कंप मच गया है। जिसमें हाथों में हथियार लिए बदमाशों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है, साथ ही रहवासियों से भी पुलिस के द्वारा चर्चा की गई है।

दरअसल इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित एम्पायर मेट्रो सोसाइटी में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब कुछ नकाबपोश बदमाश सोसाइटी के अंदर घूमते नजर आए। बताया जा रहा है कि बदमाश हाथों में हथियार लेकर बेखौफ तरीके से सोसाइटी के बाहर और आसपास घूम रहे थे।


  • पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद कनाडिया थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं, सुरक्षा को लेकर चिंतित रहवासियों के साथ पुलिस ने बैठक भी की और उन्हें सतर्क रहने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    Share:

  • 'असम में 10 साल में BJP की विकास यात्रा', नितिन नवीन बोले- कांग्रेस ने घुसपैठियों को अनुमति दी

    Mon Mar 30 , 2026
    गुवाहाटी। असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में प्रवेश करने की अनुमति दी। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद इनकी एंट्री को रोका गया और अवैध घुसपैठियों को बाहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved