
पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने बिहार की जनता और नीतीश कुमार दोनों को (Both the People of Bihar and Nitish Kumar) भाजपा ने ठगा (BJP has Cheated) । उन्होंने सोमवार को नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा दिए जाने को लेकर कहा कि यह तो होना ही था ।
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का निर्णय दबाव में लिया गया है। हम लोग शुरू से कहते रहे हैं कि अगर एनडीए सत्ता में आई तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर रहने नहीं दिया जाएगा। आज वही बात साबित हुआ है।” भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता के साथ-साथ नीतीश कुमार को भी ठगने का काम किया है। चुनाव में उन लोगों ने जो धनतंत्र और मशीन तंत्र लगाया था, बिहार की महिला मतदाताओं को ठगा है। महिलाओं को चुनाव के समय 10 हजार रुपये दिया गया था और कहा गया था कि और 1.90 लाख रुपए बाद में दिया जाएगा। अब वह कब मिलेगा, पता नहीं।
उन्होंने कहा, “इसी तरह बिजली की दरों को लेकर भी ठगा गया। 125 यूनिट फ्री बिजली के वादे के बाद बिजली महंगी कर दी गई। कुल मिलाकर यह ठगों की सरकार है। बिहार में सबसे महंगी बिजली है। जो अपनों को ठग सकता है, बिहार की जनता की क्या हालत होगी।” नए मुख्यमंत्री बनने को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो अभी नहीं कहा जा सकता। इतना तय है कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। बिहार में शिक्षा, किसान, बेरोजगारी को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। जब सरकार स्थायी तौर पर नहीं रहेगी, तो कहां से विकास होगा। उन्होंने बताया कि केरल में भी प्रचार करने जाएंगे। वहां तीन सीटों पर राजद चुनाव लड़ रही है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि होगी। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता कब्जा करने में जुटी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved