img-fluid

नागदा में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

March 31, 2026

नागदा। बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि, गैस सिलेंडर की कमी और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शहर और ब्लॉक कांग्रेस द्वारा सोमवार को ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम तहसीलदार मधु नायक को सौंपा गया।


  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी के आह्वान पर पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर की मौजूदगी में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आमजन को राहत देने के लिए महंगाई पर रोक लगाने के कदम उठाए जाए। पीसीसी सदस्य राधे जायसवाल बोले कि नागदा-खाचरौद सहित पूरे प्रदेश में आमजन पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है। आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों ने आम नागरिकों का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आमजन का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। शहर अध्यक्ष लोकेश चौहान ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

    Share:

  • जनगणना पर बड़ा ट्विस्ट, पूरे देश में लागू, बंगाल में रोका गया नोटिफिकेशन

    Tue Mar 31 , 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि, इस बीच अभी तक जनगणना कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. इस मुद्दे को रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने राज्य सरकार के सामने उठाया है. उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved