img-fluid

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, फ्लैट बेचने के नाम पर 35 लाख की ठगी

April 01, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रॉपर्टी धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। फ्लैट विक्रय और रजिस्ट्री के नाम पर करीब 35 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह की यह तीसरी गिरफ्तारी है।


  • इंदौर क्राइम ब्रांच ने फ्लैट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीसरी आरोपी सायरा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में मोहित महाजन और निसार अली को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामला फरियादी फैसल अहमद से जुड़ा है, जिनसे आरोपियों ने फ्लैट बेचने और रजिस्ट्री कराने के नाम पर करीब 35 लाख रुपए ठग लिए थे। आरोपियों ने पहले फ्लैट का सौदा तय किया और नगद व ऑनलाइन माध्यम से राशि प्राप्त कर ली, लेकिन बाद में रजिस्ट्री करने के नाम पर टालमटोल करते रहे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए उसी फ्लैट की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी, जिससे उन्होंने अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित किया। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी सायरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस ठगी को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है, जिसकी जांच जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • Did Aditya Dhar Steal the Story to Make 'Dhurandhar 2'? Writer Claims He Will Take Legal Action, Says: "I Have Proof"

    Wed Apr 1 , 2026
    New Delhi: Directed by Aditya Dhar, the film ‘Dhurandhar 2’ has sparked a new revolution at the box office. The film is raking in massive earnings and has broken several major records. However, amidst this success, a major claim regarding the film has surfaced. A writer has accused Aditya Dhar of stealing the story for […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved