img-fluid

बिहार : जहरीली शराब का कहर, चार लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक

April 03, 2026

मोतिहारी. मोतिहारी (Motihari) रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में जहरीली स्प्रिट (Liquor ) पीने से लोगों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। कल एक व्यक्ति की मौत हुई थी, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इसके अलावा एक व्यक्ति की आंखों (Eyes) की रोशनी चले जाने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

मृतकों की संख्या बढ़ी, कई लोग अभी भी बीमार
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या दो से बढ़कर चार हो गई है। कल जहरीली शराब पीने से चंदू की मौत हुई थी। वहीं आज सुबह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया परसौना निवासी प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी और हीरालाल महतो की मौत हो गई। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो जहरीली शराब पीने से बीमार हैं और चोरी-चुपके इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने शराब समझकर स्प्रिट का सेवन कर लिया। सेवन के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अबतक दो लोगों की मौत हो चुकी है। अभी अन्य कई पीड़ितों का इलाज जारी है।


  • आंखों की रोशनी प्रभावित, मामले की गंभीरता बढ़ी
    डॉक्टरों के अनुसार, इस जहरीली शराब के सेवन से पहले आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

    गांव में भय और आक्रोश, अवैध शराब पर सवाल
    घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब और स्प्रिट का कारोबार चल रहा है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर राज्य में लागू शराबबंदी कानून और उसकी प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share:

  • ऑटो सेक्टर में Bajaj का धमाका! मार्च में बिक्री 20% बढ़ी, 4.45 लाख यूनिट्स बिकीं

    Fri Apr 3 , 2026
    डेस्क। देश के ऑटो सेक्टर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने मार्च महीने में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी कुल बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। कंपनी की बिक्री में 20% की बढ़ोतरी हुई है, जो इस बात का संकेत है कि बाजार में दोपहिया और कमर्शियल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved