img-fluid

रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर उनकी आगामी फिल्म के मेकर्स ने रिलीज किया पोस्टर

April 05, 2026

डेस्क। रश्मिका मंदाना का आज 30वां जन्मदिन है और यह साल उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि पति विजय देवरकोंडा के साथ ये उनका पहला जन्मदिन है। इसे और खास बनाया रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म के मेकर्स। उन्होंने रश्मिका के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है।

इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘मायसा’ की टीम ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर में रश्मिका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर मिट्टी, खून और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनका लुक काफी रॉ और दमदार लग रहा है। यह साफ दिखाता है कि इस फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार और इंटेंस होने वाला है।


  • ‘मायसा’ की कहानी गोंड जनजाति के बैकग्राउंड पर आधारित है, जहां रश्मिका एक योद्धा महिला का रोल निभा रही हैं। यह उनके अब तक के रोमांटिक और कमर्शियल रोल्स से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म को डेब्यू डायरेक्टर रवींद्र पुल्ले बना रहे हैं।

    फिल्म में एअस्वरि राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे 2026 में कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ ‘रणबाली’ फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं।

    Share:

  • Trovare i Migliori Giochi nei Migliori Casino Non AAMS

    Sun Apr 5 , 2026
    Trovare i Migliori Giochi nei Migliori Casino Non AAMS In un panorama di gioco in continua evoluzione, trovare i migliori giochi nei migliori casino non AAMS non è mai stato così importante per gli appassionati. Questo articolo esplorerà dove e come identificare le opportunità di gioco migliori in queste strutture, che offrono una varietà di […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved