
नई दिल्ली: तुर्किए के इस्तांबुल (Istanbul, Turkey) में इजरायली वाणिज्य दूतावास (Israeli Consulate) की इमारत के बाहर गोलीबारी हुई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में दो हमलावर की मौत हुई तो वहीं एक को हिरासत में लिया गया है. हमलावरों के पास लंबी बैरल वाली बंदूकें थी. गोलीबारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए. गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद इमारत के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
इजरायली दूतावास के पास के इलाके में हमेशा भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहता है और आसपास हजारों लोग काम करते हैं. तुर्किए के कानून मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा, ‘मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हमलावरों की पहचान या उनके मकसद के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.’ तुर्किए मीडिया के मुताबिक मौके पर तीन संदिग्ध राइफलों से लैस थे और उनके पीठ पर बैग टांगे हुए थे.
तुर्किए ने हमलावर को आतंकवादी बताया
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘वह अपने सहकर्मी के साथ खड़ा था, तभी तीन लोग एक कार में आए और गोलीबारी शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने उन पर फायरिंग की.’ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दूतावास के भीतर कोई भी इजरायली डिप्लोमेट कार्यरत नहीं हैं. तुर्किए के आंतरिक मंत्री मुस्तफा सिफ्टसी ने बताया कि हमले में तीन व्यक्ति शामिल थे और पुलिस अधिकारियों के साथ झड़प हुई थी.
सिफ्टसी ने हमलावरों को आतंकवादी बताया और दो भाई शामिल थे, जिनमें से एक का ड्रग्स से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड है. इस्तांबुल में ईरानी कंसुलेट पर हमला उस दिन हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने की डेडलाइन खत्म हो रही है. ट्र्ंप ने शांति प्रस्ताव नहीं मानने पर मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को ईरान में पावर प्लांट और पुल पर हमले की चेतावनी दी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved