img-fluid

आज रात एक सभ्यता खत्म हो जाएगी…ईरान को ट्रंप की सबसे बड़ी धमकी

April 07, 2026

नई दिल्ली: ईरान जंग (Iran War) बीते छह हफ्ते से जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, जिसकी मियाद खत्म होने जा रही है. लेकिन इससे पहले ही ट्रंप ने ईरान को एक और बड़ी धमकी दे दी है. ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए कहा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं ऐसा नहीं चाहता लेकिन शायद ऐसा होगा.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब हमने ईरान में सत्ता बदल दी है. अब वहां पहले की तुलना में स्मार्ट और कम कट्टरपंथी लोग हैं. किसे पता कि कुछ क्रांतिकारी कदम उठा लिया जाए? हमें आज रात पता चल जाएगा. यह दुनिया के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण पल हो सकता है. 47 साल की उगाही, भ्रष्टाचार और मौत का तांडव आखिरकार खत्म होगा. ईश्वर महान है. ईरानी जनता पर कृपया बनाए रखे.


  • बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब एक दिन पहले ही ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईरान में फंसे अमेरिकी एयरमैन के रेस्क्यू ऑपरेशन की डिटेल जानकारी दी थी. ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने और डील करने के लिए 48 घंटे का समय भी दिया है, जो जल्द खत्म होने जा रहा है.

    ट्रंप ने शुरुआत में ईरान को 48 घंटे का समय दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर वह इस दौरान स्ट्रेट नहीं खोलता, तो हमला किया जाएगा, लेकिन जैसे ही दुनिया इस टकराव के नतीजे का इंतजार कर रही थी, ट्रंप ने तनाव कम करते हुए समयसीमा बढ़ा दी. अब तक ट्रंप तीन बार समयसीमा बढ़ा चुके हैं और नई डेडलाइन सात अप्रैल को समाप्त हो रही है. पहली चेतावनी 48 घंटे की थी, जिसे बाद में पांच दिन किया गया और फिर 10 दिन और बढ़ा दिया गया. इस तरह 48 घंटे की मूल समयसीमा अब बढ़कर कुल 408 घंटे हो चुकी है.

    Share:

  • पवन खेड़ा पर असम सरकार की कार्रवाई विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है - कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

    Tue Apr 7 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Congress General Secretary Jairam Ramesh) ने कहा कि पवन खेड़ा पर असम सरकार की कार्रवाई (Assam Government’s action against Pawan Kheda) विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है (Is an attempt to suppress the Voice of Opposition) । उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस की पूरी टीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved