
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Jammu-Kashmir CM Umar Abdullah) ने कहा कि आखिर 39-दिन के युद्ध से (From the 39-day War) अमेरिका को क्या हासिल हुआ (What did America Gain) ? उमर अब्दुल्ला ने ईरान-अमेरिका के बीच हुए संघर्ष-विराम पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के खुलने पर खुशी जताई।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “इस संघर्ष-विराम की वजह से एक जलडमरूमध्य (‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’) फिर से खुल गया है। एक ऐसा जलडमरूमध्य जो युद्ध शुरू होने से पहले सभी के लिए खुला था और जिसका इस्तेमाल कोई भी स्वतंत्रता से कर सकता था। आखिर इस 39-दिन के युद्ध से अमेरिका को हासिल क्या हुआ?”
बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल दो हफ्ते के लिए युद्धविराम हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष-विराम समझौते के तहत ईरान के खिलाफ हमलों को दो हफ्ते के लिए सशर्त रोकने की घोषणा की। उन्होंने इस कदम को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को फिर से खोलने के प्रयासों से जोड़ा। ईरान ने इस प्रस्ताव को अस्थायी रूप से स्वीकार करने का संकेत दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं, तो तेहरान भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved