img-fluid

कांग्रेस जवाब दे वो देश भक्तों के साथ है या देश द्रोहियों के- महापौर पुष्यमित्र भार्गव

April 09, 2026

इंदौर। किसी भी पंथ या धार्मिक मान्यता से बड़ा देश होता है। देश के लिए मन, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले गीत-संगीत या उनके स्मारकों का सम्मान करना हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। राष्ट्रगीत गाना या न गाना किसी की व्यक्तिगत इच्छा हो सकती है, लेकिन उसका अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह बात वंदे मातरम गीत को ना गाने और उसका अपमान करने के बाद उपजे विवाद के बाद कहीं उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जो जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के नेता चिंटू चौकसे और वरिष्ठ नेता के.के. मिश्रा ने इस विषय पर बयान दिया है, तो कांग्रेस पार्टी को इस पर उन्हें नोटिस जारी करना चाहिए।


  • मेरा मानना है कि कांग्रेस कार्यालय में भी वंदे मातरम् गाया जाता होगा तो क्या वहां ये लोग नहीं गाते? इस पर भी विचार होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का इस मुद्दे पर क्या रुख है। साथ ही, चिंटू चौकसे और के.के. मिश्रा द्वारा कही गई बातों पर दिग्विजय सिंह क्या सोचते हैं, यह भी स्पष्ट रूप से सामने आना चाहिए। यह भी स्पष्टता से आना चाहिए कि कांग्रेस देशभक्तों के साथ है या देशद्रोहियों के साथ है।

    Share:

  • ईपीएफओ 3.0 के तहत कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, आइए जानते हैं

    Thu Apr 9 , 2026
    नई दिल्‍ली. अक्‍सर ईपीएफओ (EPFO) सर्विसेज को लेकर कर्मचारियों की शिकायत देखी गई है कि उन्‍हें क्‍लेम (Claim) करने में देरी होती है, ज्‍यादा पेपरवर्क और कंपनी (Company) के ऊपर ज्‍यादा निर्भरता रहती है. इन्‍हीं सभी परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार (Government) EPFO 3.0 लेकर आ रही है, जो जल्‍द ही लॉन्‍च हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved