img-fluid

गर्लफ्रेंड को बुलाया, बोला- मेरे चाचा से संबंध बनाओ… नहीं मानी तो मार डाला

April 09, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक 35 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो उसके चाचा की हवस का शिकार बनने को तैयार नहीं थी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी, उसके चाचा और चाचा के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात मंगलवार दोपहर मंगोलपुरी के पत्थर मार्केट स्थित एक पेइंग गेस्ट (PG) आवास में हुई.

मुख्य आरोपी 22 वर्षीय युवक एक चिकन की दुकान चलाता था और उसका उसी इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था. महिला घरों में साफ-सफाई का काम करती थी और उसके बच्चे भी हैं. मंगलवार को आरोपी ने अपने एक दोस्त के पीजी में कमरा लिया और महिला को वहां मिलने बुलाया. वहां युवक का 50 वर्षीय चाचा और चाचा का 52 वर्षीय दोस्त भी पहले से मौजूद थे.


  • पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने महिला पर दबाव बनाया कि वह उसके चाचा और चाचा के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब महिला ने इस घिनौनी मांग को ठुकरा दिया, तो आरोपी तैश में आ गया. उसने महिला को जमीन पर पटक दिया, उसके माथे पर चोट पहुंचाई और फिर कंबल से मुंह दबाकर गला घोंट दिया.

    हैरानी की बात यह है कि जब युवक कमरे के अंदर कत्ल कर रहा था, तब उसका चाचा और उसका दोस्त कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे. हत्या के बाद तीनों ने मिलकर शव को कमरे में रखे बेडबॉक्स के अंदर ठूंस दिया और वहां से फरार हो गए.

    शाम करीब 7 बजे जब पीजी का मालिक वापस लौटा, तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा आधा खुला है और उसका दोस्त गायब है. कमरे के अंदर जाने पर उसे बेडबॉक्स के बाहर एक पैर निकला हुआ दिखाई दिया. जब उसने बॉक्स खोला, तो अंदर महिला की लाश देख उसके होश उड़ गए. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

    डीसीपी (आउटर) विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी और उसके दोनों सहयोगियों को दबोच लिया. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और 238 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    Share:

  • समुद्र में शुरू हो सकता है अब नया वॉर, हॉर्मुज़ बना बड़ी वजह

    Thu Apr 9 , 2026
    डेस्क: ईरान और अमेरिका के उस प्लान से दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है, जिसमें हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर लेवी (टैक्स) लगाने की बात कही जा रही है. जानकारों का कहना है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग को स्थायी टोल बूथ में बदलने जैसा होगा. हालांकि होर्मुज स्ट्रेट ओमान और ईरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved